10 अक्टूबर राशिफल: मकर राशि वालों का समय है उनके साथ, विरोधियों पर पड़ेंगे भारी

मकर (Capricorn) राशि वालों का समय आपका साथ दे रहा है। अपनी हर योजना में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। एक तरफ आप स्वयं उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे तो दूसरी तरफ आप किसी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भी कर सकते हैं। आय बढ़ाने के लिए जो साधन आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उनमें थोड़ा सावधानी बरतें। अनुचित मार्ग से आया हुआ धन आपको कष्ट दे सकता है।

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। अपने कार्यालय के या व्यावसायिक रहस्य किसी और से साझा नहीं करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। संतान के लिए समय अच्छा चल रहा है, उनको आपकी बहुत आवश्यकता है। मनोवैज्ञानिक रूप से वे आपके साथ जुड़े रहें, यह बहुत ज्यादा जरूरी है।