10 फरवरी राशिफल : इन 5 राशि वालों का दिन बीतेगा परेशानी में, बरतनी होगी सावधानियां

मेष

आज यात्रा योग प्रबल हैं। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदलने का लाभ मिल सकता है। किसी खास काम में घर-परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा और कई लोग दिनभर साथ रहेंगे। दोपहर बाद किसी खास काम के सफल हो जाने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल हो सकते हैं परन्तु धन प्रबंध की समस्या फिरभी बनी रहेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर मन ही मन चिंता रहेगी और तनाव की परिस्थितियां भी रहेंगी। आपको नुकसान तो नहीं दिख रहा है परन्तु सावधान होकर काम करना बहुत जरूरी है। आज किसी दावत में भाग लेने का निमंत्रण रहेगा। स्वीकार कर लें, कई लोगों से एक साथ मिलना हो जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगी और दवाइयों का प्रयोग बढ़ सकता है।

वृषभ

प्रात: से ही मन में उत्साह का वातावरण रहेगा। भागदौड़ बहुत रहेगी परन्तु केवल स्थानीय यात्राओं तक ही सीमित रहें। लम्बी यात्राओं में कष्ट हो सकता है। निजी सम्बन्धों को लेकर आपको थोड़ी चिंता रहेगी। अपने जनसम्पर्कों को लेकर भी आपके मन में चिंताएं बनी रहेंगी। संतान की योजनाओं में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और उनके किसी अधूरे काम को पूरा करने में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे। भागीदारी के मामलों में कुछ अड़चनें आ रही हैं, जिन्हें आप शीघ्र ही दूर कर लें। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां सुधर रही हैं और कोई आकस्मिक लाभ होना सम्भव है। यह आपके ऊपर है कि हाथ में आए हुए मामलों को कितनी बुद्धिमानी से सुलझाते हैं। कोई साहसी निर्णय लेना पड़े तो आप ले सकते हैं। आज आपकी लोकप्रियता बढऩे का दिन है।

मिथुुन

यात्रा कार्यक्रम टाल दें। मजबूरी हो तो संध्या के बाद यात्रा करें परन्तु उत्तर दिशाा में फिर भी नहीं करें। कामकाज में थोड़ी अड़चन रहेंगी और कोई अटके हुए काम निकालने के लिए विशेष व्यक्ति की सिफारिश की जरूरत पड़ेगी। आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी करते हैं तो बाधाओं के बीच में भी आपका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है और कामकाज में आंशिक बदलाव आ सकता है। विरोधियों के षडय़ंत्र से सावधान रहें। कोई आर्थिक लाभ हुआ तो ऋण प्रबंध में ही प्रयोग में लेंगे। घर-परिवार में विवाद के छोटे मामलों को अभी उठाने की जरूरत नहीं है, अभी उन्हेें बाद के लिए स्थगित कर दें। आज नए वाहन संबंधी कोई विचार मन में आ सकता है। अपनी व्यावसायिक नीति में थोड़ा सा आक्रामक होने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। संधिवात या पाचनतंत्र के विकार सताएंगे।

कर्क

निजी रिश्तों को लेकर एक तरफ मन में बहुत उत्साह रहेगा दूसरी तरफ छोटी-मोटी चिंता भी रहेगी। आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बनेंगी और आपको यह अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आज थोड़ी मेहनत में ही पूरा काम हो जाएगा और मन में बड़ी तसल्ली रहेगी। किसी एक के मन में नकारात्मक सोच रहेगी। आपको क्रोध से बचना चाहिए और बिना प्रतिक्रिया दिए अपना काम करना चाहिए। भाई-बहिनों को लेकर आप ज्यादा ही आशावान हो रहे हैं। संबंध अच्छे तो रहेंगे परन्तु किसी लाभ की उम्मीद करना उचित नहीं है। विवाद के विषय हों तो आपको किसी अन्य दिन पर टाल देना चाहिए।

सिंह

आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बन रही हैं। आज खर्चे बहुत ज्यादा हैं और उन्हें वसूल करना ही बड़ी चुनौती है। पुरानी उधारी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। किश्तों में भुगतान मिलेगा। घर-परिवार के विवादेां में आप ज्यादा रुचि नहीं लें। पर-प्रपंच में पडऩा भी अच्छा नहीं रहेगा। भागीदारी के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। भागीदारी नही ंहै तो साझाभाव से काम करने का परिणाम बहुत अच्छा आएगा। आज शाम के बाद की यात्राएं सफल हो सकती हैं और जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसके बन जाने की उम्मीद रहेगी। बाहरी शहरों से कामकाज बढ़ेगा, कोई तात्कालिक लाभ तो नहीं होगा परन्तु बाद में अच्छा रहेगा।

कन्या

शाम तक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कोई खास चिंता मन ही मन परेशान करेगी। आज काम के घंटे अधिक होंगे। उलझनें भी बहुत रहेंगी और दूसरी की समस्याओं का समाधान करते-करते खुद परेशान हो जाएंगे। अद्र्ध रात्रि के बाद टेलीफोन वार्ताएं सफल हो सकती है और आपके कामकाज में नई गति मिल सकती है। व्यक्तिगत रिश्ते में आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, आपका मान बढ़ेगा और आपकी कोई पूरी हो सकती है। आज सभी काम आसानी से बनेंगे और जिस एक काम में भारी अड़चन आ रही है उसमें भी अनुकूल आश्वासन मिलेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है। व्यवसायिक वार्ताओं में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। जोखिम लेना उचित रहेगा, जोखिम का लाभ मिलेगा। आज किसी छोटी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

तुला

आज खर्चों से बेहद परेशान रहेंगे। खराब आर्थिक स्थिति से उबरने में टाइम लग सकता है। आज आपको चाहिए कि बिना योजना के कोई खर्चा नहीं करें। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्कयता है। अन्य लोगों के षडय़ंत्र आपको परेशान करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को हॉस्पिटल ले जाना पड़ सकता है। दवाओं का खर्चा बढ़ेगा और पुरानी कोई बीमारी उभर कर आ सकती है। व्यावसायिक मामलों में आंशिक सफलता मिलेगी। साझा भाव से काम करने का पूरा लाभ मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें। यदि नौकरी करते हैं तो किसी विपरीत परिस्थिति में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। प्रतिभाशाली कार्य करने से आपको कठिन समय में भी प्रशंसा मिल सकती है।

वृश्चिक

आज यात्रा विचार त्याग दें। यात्रा के अनुकूल परिणाम नहीं आएंगे। अचानक लाभ की परिस्थितियों को कैसे भुनाएं, इसी सोच में दिन बीत जाएगा। बाधाओं के निवारण के लिए कुछ अधिक पूजा-पाठ की आवश्यकता पड़ेगी। साझेदारी के काम में आपकी रीति-नीति से ही सफलता मिलेगी। तनाव के कारणों को वार्ता से सुलझाना ही उचित रहेगा। आप जो कुछ भी योजना बना रहे हैं उसमें साझा भाव से काम करने से ही लाभ है। अकेले काम करने का लाभ नहीं मिलेगा। लेनदेन के मामलों में थोड़ा कठिनाई रहेगी और जैसे-तैसे ही अपना काम चला पाएंगे। आज दूसरे शहरों से बनने वाले काम आसान हो जाएंगे। कोई लाभ भी हो सकता है और परिस्थितियां भी पहले से अनुकूल हो जाएंगी। आज आपका जनसम्पर्क उच्चकोटि का रहेगा, काम के घंटे बढ़ेंगे।

धनु

नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप के रखे गए प्रस्ताव मान लिए जाएंगे और अन्य लोगों के लिए ईष्र्या का कारण बनेंगे। कठिन आर्थिक स्थितियों से निकलने के लिए आप कोई विशेष प्रयास कर सकते हैं और कोई बाहरी व्यक्तियों की मदद ले सकते हैं। बाहरी कोशिशों के बाद भी आर्थिक दबाव बना रहेगा। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना परिणाम नहीं मिलेगा, जिसके कारण बड़ी मानसिक चिंता रहेगी। सारा दिन काम का भारी दबाव रहेगा और मजबूरी में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी यात्रा से लाभ हो सकता है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं। गिरने, पडऩे या चोट लगने का भय है। विशेष कोशिश करने से थोड़ा धन प्रबंध हो सकता है परन्तु धन का दुरुपयोग होने की भी सम्भावना है।

मकर

कामकाज में गति आएगी। आपकी कोशिशों का अच्छा परिणाम आएगा और आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बन जाएंगी। कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। घर में कलह की परिस्थितियां रहेंगी या व्यवसाय में अगर भागीदारी है तो उसमें भी कठिनाइयां रहेंगी। संबंधों को बिगडऩे से रोकना होगा। आज बाहरी सम्पर्क लाभ दे सकते हैं। आपके काम के घंटे बढ़ेंगे और देर रात्रि में की जाने वाली वार्ताओं से सफलता की उम्मीद हो जाएगी। क्रोध व्यवसाय पर भी असर डाल सकता है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं। व्यक्तिगत यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदलने का लाभ मिलेगा। माता और पिता से बातचीत करने का अच्छा अवसर मिलेगा।

कुंभ

जटिल परिस्थितियों से निकलने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। बकाया काम इकट्ठा हो जाएगा और कामकाज की प्राथमिकता तय करना जरूरी हो गया है। आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बनेंगी परन्तु उचित लाभ नहीं हो पाएगा। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। एक निर्णय के आधार पर दूसरा बड़ा निर्णय कर पाएंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कोई पुराना रोग उभर सकता है। संधिवात या रक्त विकार से परेशानी हो सकती है। न चाहते हुए भी आपकेा शत्रुओं के विरुद्ध कार्यवाही करनी पड़ सकती है। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाना ही सही इलाज है और इसके लिए आप विशेष कोशिश कर सकते हैं। दैनिक कामकाज में तकनीकी मदद की जरूरत पड़ेगी। आज धार्मिक कार्यों में खर्चा कर सकते हैं।

मीन

साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। कई तरफ से समर्थन मिलेगा और जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। सीमित सफलता से आपको निराशा नहीं होगी बल्कि नए जोश से काम में जुट जाएंगे। बाहरी यात्राओं के लिए आज अनुकूल दिन नही ंहै परन्तु स्थानीय स्तर पर काम करते समय जो बाधाएं रहेंगी, उनका निवारण कर पाएंगे। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा, अच्छे समाचार आएंगे, उपहार मिल सकता है। अधीनस्थ लोगों की समस्याओं में बहुत ज्यादा उलझना ठीक नहीं है। एक निश्चित दूरी बना कर रखने में ही लाभ है। पर-प्रपंच में पडऩे से भी कोई लाभ नहीं है। आज दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और किसी नए विषय में भी सफलता के संकेत हैं। यात्रा के लिए आज अनुकूल दिन नहीं है अत: उसे किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें।