वृश्चिक 1 नवंबर राशिफल: महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो दोपहर बाद ही लें, समय पर मदद ना मिलने का अफसोस रहेगा

जीवन संघर्ष थोड़ा बढ़ गया है। आज सुबह अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो परहेज करना अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो दोपहर बाद ही लें। इससे मन के भ्रम दूर हो जाएंगे। मित्रों को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रहेंगे और समय पर मदद ना मिलने का अफसोस रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा परन्तु किसी विवाद की सम्भावना को नष्ट करने के लिए आपको उपाय करना पड़ेगा। भागीदारी के मामले में लाभ की स्थितियां हैं। कुछ मतभेद हो सकते हैं परन्तु कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे। आज वाहन सावधानी से चलावें। अनावश्यक खर्चों को भी रोकने की चेष्टा करें। कुछ खर्चा ऐसा भी चल रहा है, जिस पर आपका नियंत्रण नहीं है।