मेष 1 नवंबर राशिफल: यात्रा टाले, अनावश्यक विवाद आपको परेशानी में डाल सकते हैं

आज यदि कहीं दूर जाने की सोच रहे हैं तो अपनी यात्रा निरस्त कर दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद आपको परेशानी में डाल सकते हैं। समय यद्यपि अनुकूल चल रहा है। काम-काज में अत्यधिक प्रतिभा की आवश्यकता पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको सलाह-मशविरा करना होगा। आज अच्छे लोगों से मिलना-जुलना होगा। वे आपके महत्वपूर्ण फैसले निपटाने में मदद करेंगे। घर की व निजी सुख पर अच्छा खर्चा करेंगे। पुरानी चीजों के विक्रय में ज्यादा रुचि लेंगे। मातृपक्ष के लिए दिन कठिन है, उन्हें अपने पीहर से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी एक प्रमुख काम के निपट जाने की खुशी मिलेगी।