सिंह 1 फरवरी राशिफल: ग्रह स्थिति शानदार, कामकाज में कौशल बढ़ेगा

आज की ग्रह स्थिति शानदार है। सुबह पहले ही कोई लाभ की परिस्थिति बन सकती है या आगे के लिए आश्वासन मिल जाएगा। कामकाज में कौशल बढ़ेगा। आप जिस काम में लगे हुए हैं, वह हानि-लाभ पर आधारित है और ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरी में बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने किए गए काम का पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज में प्रशंसा होगी। कार्य प्रणाली में मामूली सा संशोधन आपको अच्छी परिस्थितियां की ओर ले जा सकता है। बाहरी लोगों से वार्ता में सफलता मिलेगी। आज किसी इंटरव्यू में या साक्षात्कार में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी बातें कुशलता के साथ कह पाएंगे। घर में वातावरण इतना अच्छा नहीं रहेगा परन्तु कार्यालय में कामकाज में आपका मन लगेगा। छोटी यात्रा या खर्चा होने की सम्भावना है।