सोते समय रखें इन 7 खास बातों का खयाल

हमारे सोने का तरीका और हमारा बेड भी कई तरह की अच्छी और बुरी बातों का कारण बन सकता है। बेड पर सोने के लिए भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन न करने पर हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

1. बेड के बीचों-बीच कोई लैम्प, पंखा या इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं होना चाहिए। ऐसे बेड पर सोने वाले का पाचन अधिकतर खराब रहता है।

2. घड़ी को कभी भी सिर के नीचे या बेड के पीछे रखकर नहीं सोना चाहिए। घड़ी को बेड के सामने भी नहीं लगाना चाहिए वरना उस बेड पर सोने वाला हमेशा चिन्ता या तनाव में रहता है। घड़ी को बेड के बाएं या दाएं ओर ही लगाना चाहिए।

3. जिस बेड पर आप सोते हैं, उस पर सिंपल डिजाइन वाले तकिए और चादर रखने चाहिए, ज्यादा डिजाइन वाले या रंग- बिरंगी तकिए और चादरों से बचें।

4. बेड रूम में मन्दिर या पूर्वजों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। बेड रूम में युद्ध वाले, डरावने और हिंसक जानवरों के चित्र नहीं लगाने चाहिए। सादे और सुन्दर चित्र या पेंटिंग लगाना शुभ माना जाता है।

5. बेड रूम में हल्के गुलाबी रंग का प्रकाश होना चाहिए जिससे पति व पत्नी में अपसी प्रेम बना रहता है।

6. बेड रूम के दरवाजे के सामने पैर करके नहीं सोना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

7. हमेशा दक्षिण दिशा में सिर और उत्तर दिशा में पैर करके सोना चाहिए, ऐसा करने से मनुष्य को गहरी नींद और लम्बी उम्र मिलती है।
Share this article