नाखूनों के आकार से पता लगता है स्वभाव

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार नाखूनों के शेप के आधार पर भी कई बातें मालूम की जा सकती हैं। जानिए नाखून देखकर स्वभाव की कौन-कौनसी बातें मालूम की जा सकती हैं-

नाखून का शेप लंबा

जिन लोगों के नाखून का शेप लंबा होता है, वे रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी हो जाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही अच्छी होती है। ये लोग हर काम को एकदम सही ढंग से करना पसंद करते हैं।

नाखूनों का शेप चौड़ा

जिन लोगों के नाखूनों का शेप चौड़ा होता है, वे स्वास्थ्य संबंधी मामलों में श्रेष्ठ लाभ प्राप्त करते हैं। शारीरिक रूप से भी शक्तिशाली होते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है।

नाखून गोल या अंडाकार

यदि किसी व्यक्ति के नाखून गोल या अंडाकार हैं तो वह हमेशा ही खुश रहता है। ये लोग शांति प्रिय होते हैं। वाद-विवाद पसंद नहीं करते। ये लोग अपने काम को नए-नए तरीकों से करना पसंद करते हैं।

नाखूनों का शेप चौकोर

ऐसे लोग साहसी होते हैं, जिनके नाखूनों का शेप चौकोर होता है। ये अच्छे लीडर होते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी खुश रखते हैं और अपने कामों को समय पर पूरा करते हैं।

नाखून त्रिकोण के आकार

जिन लोगों के नाखून त्रिकोण के आकार के होते हैं, वे बहुत चतुर होते हैं। हर काम को नए अंदाज में करना पसंद करते हैं। बहुत समझदारी से काम करते हैं, इसीलिए लोग इनसे एकदम सही काम की अपेक्षा करते हैं।

नाखूनों का शेप बादाम के आकार

यदि किसी व्यक्ति के नाखूनों का शेप बादाम के आकार का है तो व्यक्ति ईमानदार होता है। ये लोग बहुत अच्छे मित्र होते हैं। लोग इन पर पूरा विश्वास करते हैं।
Share this article