इस दुनिया में कई अजीबोगरीब और रोमांचक चीजें देखने को मिलती हैं जो कि आपको चौंका देती हैं। ऐसी ही हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं लोगों की शारीरिक संरचना को देखकर। ऐसी ही एक अनोखी महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई देख सभी हैरान हो जाते हैं। इस लम्बी महिला का नाम हैं रेन्सेखहॉरलू बड जिनकी टांगों की लंबाई सभी को चौंका देती हैं।
![अनोखी महिला जिसकी लंबाई देख हैरान हो जाएंगे आप weird news,weird information,weird legs,second longest pair of legs]()
रेन्सेखहॉरलू को लोग प्यार से रेन के नाम से बुलाते हैं। रेन की हाइट 6 फुट 9 इंच है और इनके पैरों की लंबाई कमर से एड़ी तक 52.8 इंच है। पैरों की लंबाई के वजह से रेन को दुनिया की दूसरी सबसे लंबे पैरों वाली महिला हैं। रेन्सेखहॉरलू बड का जन्म मंगोलिया में हुआ था लेकिन अब वो अमेरिका शिकागो में रहती हैं। रेन को अपनी टांगों से काफी लगाव है। इतना ही नहीं वो अपनी टांगों को दिखाने के लिए शॉर्ट्स पहनती हैं। हालांकि, रेन को अपनी लंबी टांगों की वजह कई तरह री परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर, क्लब, ऑफिस समेत किसी भी जगह पर एंट्री लेने में उन्हें काफी परेशानी होती है।
![अनोखी महिला जिसकी लंबाई देख हैरान हो जाएंगे आप weird news,weird information,weird legs,second longest pair of legs]()
रेन को यह लंबाई विरासत में मिली है। इनके पिता की लंबाई 6 फीट 10 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। एक समय ऐसा भी था कि रेन को अपनी टांगें बिल्कुल ही पसंद नहीं थी और वो इसे अक्सर छिपाने की कोशिश करती रहती थी। लेकिन अब रेन को अपनी टांगों से बहुत प्यार है और इसे छिपाने के बजाए लोगों को दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर रेन काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रेन एक ब्रांड की मॉडलिंग करती हैं, जो लंबी लड़कियों के लिए लेगिंग्स बनाता है।