न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इटली से हनीमून मनाकर लौटा कपल, पति कोरोना संक्रमित, अस्पताल से भागकर मायके पहुंची पत्नी

महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से दिल्ली और फिर आगरा अपने पैरंट्स के पास चली गई। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे तो पाया कि वह 8 सदस्यों के साथ रह रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Mar 2020 2:07:19

इटली से हनीमून मनाकर लौटा कपल, पति कोरोना संक्रमित, अस्पताल से भागकर मायके पहुंची पत्नी

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर जहां एक तरफ पूरी दुनिया में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है वहीं कुछ लोग की वजह से इस वायरस को फैलने में मदद मिल रही है। आगरा में एक ऐसा केस सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आगरा की एक महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर बेंगलुरु वापस लौटी। भारत वापिस लौटने के बाद पाया गया कि उसका पति कोरोना वायरस से संक्रमित है तो महिला को भी आइसोलेट किया गया, लेकिन अपनी और हजारों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए न सिर्फ वह आइसोलेशन से बाहर निकली बल्कि पहले फ्लाइट से दिल्ली और फिर ट्रेन से आगरा अपने मायके जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं और महिला के ट्रैवल रूट को ट्रेस किया जा रहा है।

महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से दिल्ली और फिर आगरा अपने पैरंट्स के पास चली गई। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे तो पाया कि वह 8 सदस्यों के साथ रह रही है। इन सभी को आइसोलेट करनी की बात की गई तो उन्होंने इनकार कर दिया। आगरा के सीएमओ मुकेश कुमार वत्स ने बताया कि मेडिकल टीम जब महिला के घर पहुंची तो उसके पिता ने साफ झूठ बोल दिया कि महिला बेंगलुरु जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैजिस्ट्रेट के दखल के बाद महिला के घर जाया गया और सभी परिजनों को अस्पताल स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। महिला को अब एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब में भेजे गए महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है। अगर केजीएमयू की जांच में उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तब ही महिला को कोरोना संक्रमित घोषित किया जाएगा अन्यथा नहीं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

एक माह पहले हुई थी शादी

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी में महिला की शादी हुई थी। वे इटली में हनीमून के लिए गए और वहां से ग्रीस और फ्रांस गए। 27 फरवरी को वे मुंबई आए और वहां से बेंगलुरु। 7 मार्च को उसके पति का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला जिसके बाद दोनों को आइसोलेट कर दिया गया। महिला ने यह बात अपने घरवालों को बताई तो उसके पिता ने उसे आगरा बुला लिया।

बेंगलुरु से दिल्ली, फिर आगरा

महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से नई दिल्ली फ्लाइट से और फिर दिल्ली से आगरा ट्रेन से पहुंची। अब उसके ट्रैवल डीटेल्स खंगाले जा रहे हैं। शक है कि उससे रास्ते में मिले यात्रियों को भी इन्फेक्शन हुआ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!