न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी चार साल तक भेजती रही मृत पिता के मोबाइल पर मैसेज, हुआ चमत्कार, मिला जवाब

चैस्टटी पैटरसन के साथ जो अपने मृत पिता को चार साल तक मोबाइल पर मैसेज भेजती रही। अचम्भे की बात तो यह थी कि एक दिन अचानक उसके पिता के मोबाइल नंबर से उसके पास जवाब आया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 10:04:10

बेटी चार साल तक भेजती रही मृत पिता के मोबाइल पर मैसेज, हुआ चमत्कार, मिला जवाब

अपने करीबी के इस दुनिया से चले जाने का गम सभी को होता हैं। हालांकि कुछ लोग तो कुछ दिनों के बाद सबकुछ भूलकर अपनी आगे की जिंदगी जीने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग उस सदमे को कभी भूला ही नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला 23 वर्षीय चैस्टटी पैटरसन के साथ जो अपने मृत पिता को चार साल तक मोबाइल पर मैसेज भेजती रही। अचम्भे की बात तो यह थी कि एक दिन अचानक उसके पिता के मोबाइल नंबर से उसके पास जवाब आया, जिसे देख कर वो भी हैरान रह गई।

दरअसल, 24 अक्टूबर को 23 वर्षीय चैस्टटी पैटरसन के पिता की चौथी बरसी थी। हर दिन की तरह उसने उस दिन भी अपने मृत पिता के मोबाइल नंबर पर मैसेज किया। मैसेज में उन्होंने लिखा, 'हेलो डैड, ये मैं हूं। कल का दिन फिर से बहुत मुश्किल भरा होने वाला है। आपको खोये चार साल हो गए हैं, लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है, जब मैं आपको याद नहीं करती हूं। मुझे माफ कर दीजिए, क्योंकि जब आपको मेरी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मैं आपके पास नहीं थी।'

weird incident,weird news,died father reply,response from died father mobile

चैस्टटी ने एक लंबा-चौड़ा मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने अपने ग्रेजुएशन और कैंसर से उबरने का भी जिक्र किया था। लेकिन हर बार की तरह इस बार उनका मैसेज खाली नहीं गया, बल्कि उनके मृत पिता के नंबर से उनके मैसेज का रिप्लाई आया, जो बेहद ही आश्चर्यजनक और भावुक करने वाला था।

चैस्टटी के मैसेज का जो रिप्लाई आया, उसमें लिखा था 'हाय स्वीटहार्ट, मैं आपका पिता नहीं हूं, लेकिन पिछले चार साल में आपने जो भी मैसेज भेजे, वो सब मुझे मिले। मेरा नाम ब्रैड है और अगस्त 2014 में एक कार दुर्घटना में मैंने अपनी बेटी को खो किया था। आपके भेजे गए मैसेज मुझे जिंदा रखते हैं। जब भी आप मैसेज करती हैं, तो मुझे लगता है कि यह भगवान का भेजा हुआ एक संदेश है।'

ब्रैड ने अपने रिप्लाई मैसेज में आगे लिखा है, 'मैं सालों से आपके मैसेज पढ़ रहा हूं। मैंने आपको आगे बढ़ते हुए देखा है। मैं आपके मैसेज का सालों पहले ही रिप्लाई करना चाहता था, लेकिन मैं आपका दिल तोड़ना नहीं चाहता था। आप एक असाधारण महिला हैं और मैं आशा करता हूं तो अगर आज मेरी बेटी होती तो बिल्कुल आपकी तरह ही होती। हर दिन अपडेट्स देने के लिए आपका शुक्रिया।'

चैस्टटी ने खुद अपने मैसेज और ब्रैड के रिप्लाई मैसेज के स्क्रीनशॉट फेसबुक पर शेयर किए हैं। 25 अक्तूबर को किए गए इस पोस्ट को अब तक दो लाख 84 हजार लोग शेयर कर चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोग चैस्टटी के पोस्ट को पढ़ कर भावुक हो गए हैं और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!