बार्बी डॉल बनने की चाहत में बुल्गेरिया की एंड्रिया इवानोवा ने अपने होंठों का आकार चार गुना बढ़ा लिया है। 22 वर्षीय एंड्रिया दुनिया में सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाना चाहती हैं। वह इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। एंड्रिया ने इसके लिए 17 एसिड लिप इंजेक्शन लगवाए हैं। हालांकि, वह अभी अपने होंठ और बड़े करना चाहती हैं। एंड्रिया सोफिया यूनिवर्सिटी में जर्मन फिलोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं।
![बार्बी डॉल बनना चाहती है ये महिला, अपने होंठों का आकार किया चार गुना weird news in hindi,lips,women lips,big size lips,barbie doll]()
उन्हें यह भी नहीं याद कि उन्होंने बीते कुछ सालों में ट्रीटमेंट पर कितने पैसे खर्च किए हैं। एंड्रिया ने पिछले साल अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सफर की शुरुआत की थी। वह कहती हैं कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं और अपने बड़े होठों से ज्यादा संतुष्ट हैं। एंड्रिया ने 15 लिप इंजेक्शन लगवाए हैं और वह अभी कई अन्य मुश्किल प्रक्रियाओं से भी होकर गुजरेंगी। पिछले तीन महीनों में एंड्रिया ने दो ट्रीटमेंट लिए हैं।
![बार्बी डॉल बनना चाहती है ये महिला, अपने होंठों का आकार किया चार गुना weird news in hindi,lips,women lips,big size lips,barbie doll]()
एंड्रिया कहती हैं मेरे लिए मेरी अपनी पसंद सबसे ज्यादा मायने रखती है मुझे किसी और की पसंद से कुछ नहीं लेना देना। एंड्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपनी सेल्फी अक्सर स्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।