हमारे हाथ या पैर पर उगे बालों से हमें कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन अगर हमारे मुंह में बाल उगने लग जाए तो हालत खराब हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ इटली की एक महिला के साथ। महिला के मुंह में दांतों और मसूड़ों में बाल निकल रहे है। इटली की एक 25 वर्षीय युवती के मुंह में दांतों और मसूड़ों के बीच बाल उग आए हैं। दांतों और मसूड़ों ये एक बेहद दुर्लभ बायोलॉजिकल स्थिति है। इसे लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों के समझ में ये नहीं आ रहा है कि इसके पीछे कारण क्या है?
![हाथ-पैर के अलावा इस महिला के दांतों-मसूड़ों में भी उग रहे हैं बाल, देख डॉक्टर का सिर चकराया woman,hair,gums,teeth,bizzare,surprising,italian,pcos,polycystic ovary syndrome,testosterone,weird news]()
इटली के डॉक्टरों का मानना है कि इसके लिए पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी जिम्मेदार हो सकती है। कुछ डॉक्टर इसे गिंगिवल हर्सुटिज्म (Gingival Hirsutism) बीमारी भी बता रहे हैं। इसमें शरीर के ऐसे हिस्सों में बाल उग आते हैं जहां नहीं होने चाहिए। हालांकि अभी तक इसका सही कारण डॉक्टर पता नहीं कर पाए हैं।
![हाथ-पैर के अलावा इस महिला के दांतों-मसूड़ों में भी उग रहे हैं बाल, देख डॉक्टर का सिर चकराया woman,hair,gums,teeth,bizzare,surprising,italian,pcos,polycystic ovary syndrome,testosterone,weird news]()
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम बीमारी के चलते लोगों के शरीर में उन अंगों में भी बाल निकल आते हैं जहां नहीं निकलने चाहिए। इसका इलाज 10 सालों तक चलता है। इलाज की प्रक्रिया में हार्मोन्स के स्तर को सुधारा जाता है। इटली की यह महिला 2009 में भी गले और ठुड्डी में बाल उगने की समस्या लेकर डॉक्टरों के पास गई थी।
![हाथ-पैर के अलावा इस महिला के दांतों-मसूड़ों में भी उग रहे हैं बाल, देख डॉक्टर का सिर चकराया woman,hair,gums,teeth,bizzare,surprising,italian,pcos,polycystic ovary syndrome,testosterone,weird news]()
इटली की जिस महिला के मुंह के अंदर दांतों और मसूड़ों में बाल निकले हैं उसे 15 साल की उम्र में टेस्टोस्टेरोन ज्यादा होने की दिक्कत सामने आई थी। लेकिन उसका इलाज हो चुका है। डॉक्टरों ने अब उसके मसूड़ों के के ऊतकों की जांच भी की लेकिन कोई कारण पता नहीं चल पा रहा है।
यह पहली बार है जब किसी महिला को यह बीमारी हुई है। इसके पहले दुनिया में इस बीमारी से ग्रसित पांच पुरुष ही हैं। इन पुरुषों के मुंह के अंदर दांतों और मसूड़ों के बीच भी बाल उग आए थे।
![हाथ-पैर के अलावा इस महिला के दांतों-मसूड़ों में भी उग रहे हैं बाल, देख डॉक्टर का सिर चकराया woman,hair,gums,teeth,bizzare,surprising,italian,pcos,polycystic ovary syndrome,testosterone,weird news]()
डॉक्टरों का अभी तक यही मानना है कि यह महिला गिंगिवल हर्सुटिज्म से पीड़ित है। इस बीमारी और इससे पीड़ित लोगों के बारे में एक विशेष रिसर्च रिपोर्ट ओरल पैथोलॉजी जनरल में हाल ही में प्रकाशित हुई है।