Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला की तस्वीरों से हुआ सच का खुलासा, कोर्ट ने सुनाई पांच महीने की सजा

इंग्लैंड में अदालत ने एक महिला के पक्ष में फैसला सुना था लेकिन कुछ समय बाद तस्वीरों से सच्चाई सामने आने पर खुलासा हुआ और महिला को कोर्ट द्वारा पांच महीने की सजा सुनाई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Dec 2019 9:12:34

महिला की तस्वीरों से हुआ सच का खुलासा, कोर्ट ने सुनाई पांच महीने की सजा

अक्सर देखा जाता हैं कि अदालत में कई मामले ऐसे आते हैं जिनमें सबूत ना होने की वजह से वे लम्बे समय तक खिंच जाते हैं और कई मामलों में गलत सबूतों के आधार पर फैसला भी उल्टा हो जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया इंग्लैंड में जहां अदालत ने एक महिला के पक्ष में फैसला सुना था लेकिन कुछ समय बाद तस्वीरों से सच्चाई सामने आने पर खुलासा हुआ और महिला को कोर्ट द्वारा पांच महीने की सजा सुनाई गई। तो आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
weird news,weird incident,woman exposed by photos,women jailed for five months दरअसल, 50 वर्षीय लेस्ली एल्डर ने दावा किया था कि उसने साल 2010 में इंग्लैंड के नूनीटेन स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया था, लेकिन अस्पताल ने उसका गलत इलाज किया, जिससे वह चलने-फिरने, काम करने और कहीं भी यात्रा करने में असमर्थ है। साथ ही उसने अदालत को यह भी बताया था कि अस्पताल की गलती के कारण वो अपनी बेटी की हेन पार्टी में भी नहीं जा पाई थी। इसके बाद महिला को मुआवजे के तौर पर अस्पताल ट्रस्ट द्वारा लगभग एक करोड़ नौ लाख रुपये दिए गए थे, जबकि उसने लगभग 22 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि अब उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। दरअसल, महिला का अपनी बेटी और अन्य महिलाओं के साथ एक स्पेनिश नाइट क्लब में डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। weird news,weird incident,woman exposed by photos,women jailed for five months अस्पताल ट्रस्ट ने बाद में महिला के खिलाफ ही केस कर दिया। इस मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने कहा कि महिला ने दावा किया था कि वह इबीसा में हुए हेन पार्टी में नहीं जा पाई थी, जबकि वास्तव में उसने पार्टी में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि अदालत को गुमराह करने का यह एक सटीक प्रयास था। महिला की सच्चाई सामने आने के बाद अदालत ने उसे अवमानना का दोषी पाया और उसे पांच महीने जेल की सजा सुनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology