इंसान और जानवर के बीच प्रेम तो आपने देखा ही होगा कि किस तरह एक पालतू जानवर अपने मालिक के प्रति वफादार होता हैं और मालिक भी अपने पालतू जानवर की हर सुविधा का ख्याल रखता हैं। इसका ऐसा ही एक अनूठा उदहारण देखने को मिला सैन फ्रांसिस्को में जहां एक महिला का कुत्ता एक ग्रोसरी स्टोर से चोरी हो गया और उस महिला ने अपने पालतू कुत्ते को ढूँढने के लिए हर संभव प्रयास किया हैं।
![पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए किराए पर लिया प्लेन, कर डाली 5 लाख के इनाम की घोषणा weird news,weird incident,weird lady,emily and jackson,san francisco,7000 dollar reward for stolen dog]()
दरअसल, सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली एमिली का नीली आंखों वाला ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता (जैक्सन) 15 दिसंबर को एक ग्रोसरी स्टोर से चोरी हो गया। एमिली ने अपने पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए 19 दिसंबर को करीब 85 हजार रुपये के किराए का भुगतान कर एक विमान बुक किया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण विमान ने 20 दिसंबर को पूरे शहर का चक्कर लगया। एमिली ने बताया कि विमान ने ओकलैंड और सैन फ्रांसिस्को के एक-एक गली का मुआयना किया।
![पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए किराए पर लिया प्लेन, कर डाली 5 लाख के इनाम की घोषणा weird news,weird incident,weird lady,emily and jackson,san francisco,7000 dollar reward for stolen dog]()
एमिली ने कुत्ते को ढूंढने के लिए एक वेबसाइट www.bringjacksonhome.com भी बना डाली, जहां कुत्ते से जुड़ी जानकारी अपलोड की गई है। यही नहीं एमिली ने विमान में एक झंडा बांध इस वेबसाइट की जानकारी लोगों को दी। एमिली ने अपने वेबसाइट पर घोषणा की है कि जैक्सन का पता बताने वाला को 7 हजार डॉलर (करीब 4।97 लाख रुपये) की राशि दी जाएगी। एमिली के मुताबिक, उनके कुत्ते का वजन 13 किलो है, जिसके काले, सफेद और ग्रे रंग के फर हैं। साथ ही, उसकी आंखें नीली हैं। एमिली ने इस कुत्ते का टिंडर अकाउंट भी बनाया है। जैक्सन और एमिली की दोस्ती सच में बहुत ही बेमिसाल है। एमिली के इंस्टाग्राम जैक्सन की तस्वीरों से भरा हुआ है।