आप सभी ने कई मामले ऐसे देखें होंगे जब किसी महिला या पुरुष ने दो शादियाँ की हो और इसके चले उनके बीच लड़ाई हुई हो। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा हैं कि किसी महिला के वर्तमान पति ने उसे अपने पूर्व पति के साथ रहने और उसके साथ संबंध बनाने की भी इजाजत दी हो। जी हां, ऐसा ही कुछ अजीबोगरीब समझौता पाकिस्तान में दो पतियों के बीच एक पत्नी को लेकर हुआ हैं। तो आइये जानते हैं इसे हैरान कर देने वाली घटना के बारे में।
वर्तमान पति ने समझौते से संबंधित मामले में स्थानीय अदालत में अपना लिखित बयान भी दर्ज कराया, जिसमें उसने लिखा है, 'मेरी पत्नी के पूर्व पति से चार बच्चे हैं और वह सही परवरिश नहीं करने के कारण परेशान है। इसलिए उसकी सहमति से उसे पूर्व पति और बच्चों के साथ रहने की अनुमति देता हूं।' इसके अलावा, वर्तमान पति ने पत्नी को अपने पूर्व पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी अनुमति दी है।
![दो पतियों के बीच एक पत्नी को लेकर हुआ अजीबोगरीब समझौता, मामला पाकिस्तान का weird news,weird incident,weird agreement,agreement between two husbands,pakistan news]()
वर्तमान पति ने कहा कि उसकी पत्नी इस समय भी गर्भवती है। इसलिए, यह समझौता किया गया है कि वह किसी भी समय अपनी पत्नी से आकर मिल सकता है और एक साल के बाद अपने बच्चे को वापस भी ले सकता है। तब तक उसकी पत्नी रुबीना बीबी अपने पूर्व पति के साथ रहेगी।
महिला के पूर्व पति ने भी समझौते के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। उसने यह स्वीकार किया है कि वह रुबीना बीबी और बच्चों का पूरा ध्यान रखेगा और हर संभव खुशी देने की कोशिश करेगा। साथ ही, रुबीना बीबी ने भी अपने पूर्व पति को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति दी है। पूर्व और वर्तमान दोनों पतियों ने आपसी सहमति के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के बाद, वर्तमान पति ने अपनी पत्नी को उसके पूर्व पति को सौंप दिया और कहा कि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर दुखी रहती थी, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए यह समझौता किया गया है ताकि वह अपने बच्चों के साथ खुश रह सके। बताया जा रहा है कि यह संभवत: दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसमें दो पतियों के बीच इस तरह का समझौता हुआ है।