अक्सर रात के समय में आपने पेड़-पौधों के आसपास चमकते हुए जुगनूओं को तो देखा ही होगा। हांलाकि शहरी इलाकों में ये ज्यादा नहीं दिखाई देते हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में ये पर्याप्त मात्रा में देखे जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की हैं कि आखिर जुगनू रात में चमकते क्यों हैं और इसके पीछे का कारण क्या हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके रहस्य के बारे में।
दरअसल, जुगनुओं के चमकने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य अपने साथी यानी मादा जुगनुओं को आकर्षित करना और अपने लिए भोजन तलाशना होता है। जुगनूओं की चमक तीन तरह के रंग की होती है- हरा, पीला और लाल। मादा जुगनू जंगलों में पेड़ों की छाल में अपने अंडे देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जुगनूओं के अंडे भी चमकते हैं।
![आखिर किस कारण से चमकते हैं रात में जुगनू? जानें इसका रहस्य weird news,weird information,firefly glow at night]()
अगर आपको जुगनुओं के बारे में जानकारी न हो तो आप पहचान नहीं सकते हैं कि वो जुगनू मादा है या नर। आपको बता दें कि मादा जुगनुओं के पंख नहीं होते हैं, इसलिए वो एक ही जगह पर चमकती हैं, जबकि नर जुगनूओं के दो पंख होते हैं, इसलिए वो उड़ते हुए चमकते हैं। वैसे तो भारत में भी काफी संख्या में जुगनू पाए जाते हैं, लेकिन अधिक रोशनी से चमकने वाले जुगनू अधिकतर वेस्टइंडीज और दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं।
जुगनूओं की खोज वर्ष 1667 में रॉबर्ट बायल नाम के एक वैज्ञानिक ने की थी। पहले यह माना जाता था कि जुगनुओं के शरीर में फास्फोरस होता है और इसी की वजह से ये चमकते रहते हैं, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इस बात को नकार दिया। उन्होंने बताया कि जुगनू फास्फोरस की वजह से नहीं बल्कि ल्युसिफेरेस नामक प्रोटीनों के कारण चमकते हैं।