आजकल का समय फैशन का दौर हैं जिसमें आज के युवा खुद को अलग दिखाने के लिए कई अतरंगी तरीके अपनाते हैं। खासतौर से लोग टैटू बनवाते हैं जो चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर बनाते हुए अपना अलग ही रूप दिखाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो हैलोविन लुक में दिखती है। ये लड़की जैजमिन बीन हैं जो अपने अलग फैशन के कारण सोशल मीडिया पर हमेशा छायी रहती हैं। जैजमिन बीन टीनेज से ही अलग फैशन करना पसंद करती आईं हैं।
![इस लड़की की तस्वीरें चौंका देगी आपको, दिखती हैं एलियन की तरह weird news,weird girl,weird look,girl look like an alien]()
लंदन की रहने वाले जैजमिन हैवी मेकअप, यूनिक कॉन्टेक्ट लेंस के अलावा ऐसी कई चीजें पहनती हैं जिसमें वे एलियन की तरह लगती हैं। जापानी संस्कृति को फॉलो करते हुए जैजमिन एलियन की तरह दिखने के लिए घंटों सजने संवरने में लगा देती हैं। जैजमिन चेस्ट बाइंडर पहनती हैं लेकिन उन्हें डर है कि उससे कहीं उनकी रिब्स को कोई नुकसान ना पहुंचे, ऐसे में वे अपने लुक को इसी के मुताबिक बनाना चाहती हैं। जैजमिन कहती हैं कि वे इस बात को जानती हैं कि लोग उन्हें देखकर डरते हैं, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
![इस लड़की की तस्वीरें चौंका देगी आपको, दिखती हैं एलियन की तरह weird news,weird girl,weird look,girl look like an alien]()
जैजमिन मानती हैं कि वे अपने इस लुक को और लोगों के डरने वाली बात से बहुत खुश रहती हैं और आनंद लेती हैं। जैजमिन कहती हैं कि मेरा परिवार मुझे इस लुक को अपनाने के लिए बहुत सपोर्ट करता है। जैजमिन ये भी कहती हैं कि अगर कोई अपने पैशन को जीना चाहता है और आगे बढ़ना चाहता है तो पहले वो खुद ये समझे कि उसे क्या चाहिए?