मैक्सिको सिटी (Mexico City) में आज से दो दिन चलने वाले डे ऑफ द डेड यानी ‘मुर्दों का दिन’ त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर लोग भूत और कंकाल जैसे दिखने वाले कपड़े पहन कर घरों से बाहर निकलते हैं। इस उत्सव की शुरुआत में शहर में ‘कैटरीना’ परेड हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
![अजीबोगरीब त्योहार : यहां भूत और कंकाल बनकर सड़कों पर घूमते है लोग, देखे तस्वीरें weird news in hindi,mexico,day of dead,festival]()
मैक्सिकन कार्टूनिस्ट जोसे ग्वाडालूपे पोसादा ने करीब 100 साल पहले एक ‘कंकाल’ बनाया और इसे कैटरीना नाम दिया था। इस परेड में लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए। परेड में शामिल होने वाले लोग ‘कंकाल’ के अलावा अन्य कई तरह के पोशाकों में नजर आए।
![अजीबोगरीब त्योहार : यहां भूत और कंकाल बनकर सड़कों पर घूमते है लोग, देखे तस्वीरें weird news in hindi,mexico,day of dead,festival]()
इस साल पोशाकों में मोनार्क तितलियों का भी चित्रण किया गया था, जो हर साल भारी संख्या में मैक्सिको की ओर पलायन करते हैं। डे ऑफ द डेड फेस्टिवल के तहत मॉन्टेरी जैसे शहरों में भी कार्यक्रम हुए।
![अजीबोगरीब त्योहार : यहां भूत और कंकाल बनकर सड़कों पर घूमते है लोग, देखे तस्वीरें weird news in hindi,mexico,day of dead,festival]()
लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम की जड़े हमारे पूर्वजों से जुड़ी हुई हैं। इसमें पहने जाने वाली पोशाकें इसकी प्राचीन उत्पत्ति को दर्शाती हैं।
![अजीबोगरीब त्योहार : यहां भूत और कंकाल बनकर सड़कों पर घूमते है लोग, देखे तस्वीरें weird news in hindi,mexico,day of dead,festival]()
बताया जाता है कि करीब 2000 साल से त्योहार को मनाया जा रहा है। इस त्योहार में लोग अपने मृत परिजनों को याद करते है। इन लोगों का ऐसा मानना है कि एक दिन के लिए पूर्वजों की आत्माएं अपने परिवार के साथ रहने आती हैं।
![अजीबोगरीब त्योहार : यहां भूत और कंकाल बनकर सड़कों पर घूमते है लोग, देखे तस्वीरें weird news in hindi,mexico,day of dead,festival]()
यहां टालाहुआक की सड़क पर एक विशाल कंकाल नजर आया। इसे स्थानीय बच्चों के खेलने के लिए रखा गया था। इसे सड़क के बीचो-बीच ऐसे रखा गया, जैसे यह जमीन फाड़ का निकला हो।बीबीसी की खबर के अनुसार इसके स्थानीय कलाकारों ने बनाया है और 29 अक्टूबर को सड़क पर रखा था। बच्चे इसके आसपास खेलते नजर आए।