न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

58 साल बाद फिर से खोली जा रही वीरान पड़ी वेल्स की ये 'गुप्त' रेलवे सुरंग

आज इस कड़ी में हम आपको वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखी हैं लेकिन पिछले 58 साल से बंद पड़ी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 May 2020 6:11:55

58 साल बाद फिर से खोली जा रही वीरान पड़ी वेल्स की ये 'गुप्त' रेलवे सुरंग

कुछ अनोखी जगहें ऐसी होती है जिनकी पूरे विश्व में अलग पहचान होती हैं और वे बेहद प्रसिद्द होती हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो अनोखी होने के बाद भी गुप्त ही रह जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखी हैं लेकिन पिछले 58 साल से बंद पड़ी हैं। एक समय था जब इस सुरंग से होकर ट्रेनें गुजरती थीं। आखिरी बार यहां से ट्रेन करीब 58 साल पहले यानी साल 1962 में गुजरी थी। उसके बाद से यह सुरंग ऐसी वीरान हुई कि यह किसी भुतिया जगह की तरह दिखने लगी। अब इस सुरंग को एक बार फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है।

महान निर्माणकर्ता इसामबर्ड किंगडम ब्रुनेल द्वारा वर्ष 1853 में डिजाइन की गई इस रेलवे सुरंग को साइकिल चालकों के लिए खोला जा सकता है। पहले इस सुरंग का इस्तेमाल ट्रेन से कोयला ले जाने के लिए किया जाता था। 1.4 मील लंबी यह सुरंग अगर साइक्लिस्ट और पैदल चलने वालों के मार्ग के रूप में तब्दील हो जाए तो यह यूरोप में अपनी तरह की सबसे लंबी सुरंग होगी। सैकड़ों लोगों ने भी इसे यातायात-मुक्त मार्ग बनाने की योजना का समर्थन किया है।

weird news,weird place,hidden railway tunnel,wales abernant

यह सुरंग वेल्स के दो शहरों मेरथिर टाइडफिल और एबरडेयर को जोड़ती है। इस सुरंग के प्रवेश द्वार अभी भी खुले हैं, लेकिन लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए गेट बंद हैं, लेकिन अब इसे खोलने पर विचार किया जा रहा है। लगभग 800 लोगों ने इससे संबंधित योजनाओं पर अपनी बात रखने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण भी किया है, जिसमें कहा गया है, 'कम यातायात, अधिक व्यायाम। सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए सुरंग को खोलना एक महान विचार है। वेल्स में इसकी अधिक जरूरत है।'

यहां रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि सुरंग मेरथिर टाइडफिल और एबरडेयर दोनों घाटियों के लिए एक शानदार विशेषता होगी और मैं इसका इस्तेमाल साइकिल चलाने के लिए करूंगा, न कि केवल दो शहरों के बीच आने-जाने के लिए। कुछ लोगों ने तो सुरंग को एक एतिहासिक विरासत और संभावित पर्यटक आकर्षण का केंद्र भी बताया है।

मेरथिर टाइडफिल काउंटी बोरो के काउंसलर गेरेंट थॉमस ने कहा कि हम जानते हैं कि सुरंग को फिर से खोलने की बात को लेकर लोग उत्साहित हैं, इसलिए हमने सोचा कि उनको भी इसमें शामिल किया जाए। अगले चरण में हमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की टिप्पणियों को देखना होगा, और फिर सुरंग के रखरखाव/लागत और एक पूर्ण विस्तृत व्यापार योजना का विश्लेषण करना होगा। अगर ज्यादातर लोग इसे खोलने के पक्ष में होंगे तो हम एक बार फिर से इसपर विचार करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग