बाल कटाने के बाद फोटो हुई वायरल तो मिला परिवार, 10 साल से था लापता
गुमेरेस का जब हेयरकट कराया गया और दाढ़ी बनवाई गई तो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो वायरल होने के बाद परिवार वालों ने उनको पहचान लिया।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 22 Dec 2020 12:42:09
दुनियाभर में कई ऐसे लोग है जो लापता होने के बाद अपने परिवार से बेहद ही अनोखे तरीके से मिल जाते है। ऐसे ही एक शख्स जो की 10 साल से लापता है अब अपने परिवार से मिल गया है। यह शख्स बाजील का रहने वाला है। इस शख्स का नाम गुमेरेस है। गुमेरेस का जब हेयरकट कराया गया और दाढ़ी बनवाई गई तो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो वायरल होने के बाद परिवार वालों ने उनको पहचान लिया।