जब भी कभी आप किसी जानवर को परेशान करते हैं तो वे आपपर हमला करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जहां एक युवक की बहादुरी उसकी बेवकूफी साबित हुई क्योंकि उसने काले सांप की पूंछ पकड़ ली थी जो उसे भारी पड़ी। युवक ने ऐसा तब किया जब सांप एक चूहे को निगल रहा था। युवक ने जैसे ही सांप की पूंछ खींची, तो सांप ने पलटकर युवक के हाथ पर काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक दर्द से कराहने लगा और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद भी युवक ने उस सांप की पूंछ को दोबारा पकड़कर हाथ से उठा लिया।
![युवक की बहादुरी साबित हुई उसकी बेवकूफी, सांप की पूंछ पकड़ना पड़ा भारी weird news,weird incident,uttar pradesh,unnao,snake eating rat,snake bite youngman]()
युवक ने उस सांप को पकड़कर सड़क की ओर निकल गया और झाड़-फूंक के चक्कर में करीब घंटों देर तक इधर-उधर टहलता रहा। इतना ही नहीं काफी समय तक युवक दवाई के लिए भी इंतजार करता रहा, लेकिन दवाई नहीं मिल पाई। कई सरकारी अस्पतालों में यह युवक इलाज के लिए गया, लेकिन हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी। सबसे आश्चर्य की बात ये रही कि युवक ने सांप को अपने हाथों में पकड़े हुए था।
काफी समय बीत जाने के बाद किसी तरह एक अस्पताल ने युवक को भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में युवक के परिजन समेत कई लोग मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही आसपास के लोग काफी सहमे हुए हैं।