अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को बार-बार वॉशरूम जाने की परेशानी होती हैं और वे इसे नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लंबा सफ़र तय करने में बहुत परेशानी होती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि बाजार में एक अनोखा डिवाइस आ चुका हैं जिसे पेनिस पर आसानी से पहना जा सकता हैं और बिना वॉशरूम जाए पूरा दिन बिताया जा सकता हैं।
मार्केट में अब ऐसा यूरिन बैग आ गया है जिसको पहनकर घर से बाहर निकलने पर व्यक्ति कंफर्ट जोन में रह सकता है। यह पुरुषों के द्वारा यूज किये जाने वाले कॉन्डम की तरह ही होता है। जिसे पुरुष अपनी पेनिस में आसानी पूर्वक पहन सकते हैं। यह अलग-अलग आकार में कॉन्डम की तरह होता है।
![अब बिना वॉशरूम जाए बिता सकते हैं पूरा दिन, पेनिस पर आसानी से पहन सकेंगे ये डिवाइस weird news,weird device,urine condom,control urine]()
इसके बाद आप बिना वॉशरूम गए इन ट्यूब्स में पेशाब कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि बार-बार धोकर भी यूज किया जा सकता है। यह यूरिन बैग थाइ के सहारे बंधा होता है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित और आसान है।
ये यूरिन बैग 40 इंच के अजस्टेबल सपॉर्ट बेल्ट के साथ मिलता है। अगर आपकी कमर बड़ी या पतली है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप अपने साइज के हिसाब से इसका आर्डर दे सकते है। मार्केट में ये यूरिन बैग तीन साइज 30, 35 और 40 में उपलब्ध है।