दो सांपों के 'डांस' का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक गोल्फ कोर्स का है, जहां एक कोने में दो सांप डांस कर रहे है। 36 सेकंड के इस वीडियो को वसुधा वर्मा नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। जिसके अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। दो रैट स्नेक को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है।
A cosy corner in a golf course becomes a dance floor. Gracious, synchronised swirling and twirling! Beauty is nature. @SudhaRamenIFS @ParveenKaswan @rameshpandeyifs @susanta
डायरेक्टर वसुधा वर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गोल्फ कोर्स का एक कोना डांस फ्लोर बन गया, ये सुंदर और संतुतिल है... इसकी खूबसूरती में प्रकृति है!' कैप्शन के साथ उन्होंने कई इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों को टैग किया है। ट्विटर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कोई इसे नागिन डांस कह रहा है तो एक यूजर ने लिखा, 'दो सांप प्रजनन कर रहे हैं। हमें उनकी निजता का खयाल रखना चाहिए।' कुछ लोगों ने दो सांपों की लड़ाई बताया।
Naagin Dance 👌
— Rishit Hemani (@rrhemani) March 12, 2020That's mating, you so called nature lovers. Learn to respect their privacy.
— Vivek Shukla (@iamVivekCShukla)














