उदयपुर के सज्जनगढ़ जूलॉजिकल पार्क में गुरुवार को एक बाघ ने बाघिन को इसलिए मार डाला क्योंकि बाघिन ने सेक्स करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, जब से 13 साल की दामिनी नाम की बाघिन को पुणे से लाया गया था वह आकर्षण का केंद्र थी। वही कुमार नाम के बाघ को बाद में कर्नाटक से लाया गया था और दोनों को आस-पास के बाड़े में रखा गया था। माना जा रहा है कि दामिनी कुमार के प्रस्ताव को मान नहीं रही थी जिससे गुस्से में आकर कुमार ने उसे मार डाला। रिटायर्ड सीसीएफ राहुल भटनागर का कहना है कि बाघ बहुत ताकतवर होता है और अगर मादा अपनी सेक्शुअल साइकल में नहीं है तो, वह कुछ ही मिनट में मादा को मार सकता है।
![उदयपुर : बाघिन ने सेक्स के लिए किया मना तो बाघ ने गुस्से में उसे मार डाला udaipur zoological park,udaipur zoo,tigress killed by tiger,rajasthan news,weird news in hindi]()
माना जा रहा है कि यही दामिनी के साथ हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी जानवर ने मादा पार्टनर को मार दिया हो। भटनागर का कहना है कि चाहे यह केयरटेकर की लापरवाही हो बाउंड्री के लिए इस्तेमाल मटीरियल की खराब क्वॉलिटी, जिसकी वजह से कुमार दामिनी के बाड़े में दाखिल हो सका, इस बारे में विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा। वही एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही दोनों को अलग बाड़े में रखा गया हो, वे एक-दूसरे को देख सकते हैं, सूंघ सकते हैं और रियेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में उनकी नजदीकी घातक होती है।