न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस आठ साल के बच्चे ने अपने कारनामे से पूरी दुनिया को चौंकाया, बनाया रिकॉर्ड

हम बात कर रहे हैं एंड्रयू चेन की जो कि दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज प्लेयर बन गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 4:36:48

इस आठ साल के बच्चे ने अपने कारनामे से पूरी दुनिया को चौंकाया, बनाया रिकॉर्ड

अक्सर ऐसा होता हैं को जो काम बड़े नहीं कर पाते हैं वह छोटे बच्चे कर दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 8 साल के बच्चे के साथ जिसके कारनामे को देख पूरी दुनिया हैरान हैं। हम बात कर रहे हैं एंड्रयू चेन की जो कि दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज प्लेयर बन गया है। दरअसल, 'ब्रिज' प्लेइंग कार्ड यानी ताश का एक प्रसिद्ध खेल है, जिसे दुनियाभर के लोग खेलते हैं।

कार्ड गेम के लिए समर्पित दुनिया के सबसे बड़े संगठन 'अमेरिकन कांट्रेक्ट ब्रिज लीग' द्वारा एंड्रयू को लाइफ मास्टर के खिताब से नवाजा गया है। अमेरिकन कांट्रेक्ट ब्रिज लीग के मुताबिक, आमतौर पर किसी खिलाड़ी को मशहूर क्लबों में खेलने के बावजूद 500 मास्टर प्वाइंट इकट्ठा करने में कई साल लग जाते हैं, लेकिन एंड्रयू ने सिर्फ स्थानीय खेलों में भाग लेकर और ऑनलाइन खेलकर ही इतने अंक हासिल कर लिए हैं। यह ब्रिज खेल की दुनिया में 'मील का पत्थर' साबित हुआ है।

weird news,weird incident,youngest bridge player,andrew chen

यह खिताब हासिल करने के बाद एंड्रयू अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। एंड्रयू ने बताया कि पिछले साल भी उसने अपने भाई चार्ली (10) के साथ एक टूर्नामेंट जीता था। उसने कहा कि दुनिया में सबसे कम उम्र के ब्रिज प्लेयर का खिताब उसके मेहनत का फल है। उसने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उसे यहां तक पहुंचाने में मदद की।

ऐसा नहीं है कि एंड्रयू अपने परिवार से इकलौता खिलाड़ी है, जो ब्रिज खेलता है। उसका पूरा परिवार 'ब्रिज प्लेयर' रहा है। उसके दादा-दादी से लेकर माता-पिता तक सब ब्रिज खेलते हैं। एंड्रयू के पिता स्टीव चेन बताते हैं कि ब्रिज उनका पारिवारिक खेल है, जो उनके घर में एक परंपरा के रूप में खेला जाता है। यही वजह है कि एंड्रयू इतनी कम उम्र में बेहतरीन खिलाड़ी बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी