कई लोग होते हैं जो अपने शौक के लिए जीते हैं और शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। शरीर को ढकने के लिए कपड़ों की जरूरत होती हैं। लेकिन एक शख्स ने अपने शौक की मदद से कुछ ऐसा कर दिया की अब उन्हें कपडे पहनने की जरूरत ना पड़े। हम बात कर रहे हैं बर्लिन में रहने वाले पॉल की जो कपडे नहीं पहनते हैं फिर भी ऐसा अहसास नहीं होता हैं की उन्होनें कुछ नहीं पहन रखा हैं। जी दरअसल 33 साल के पॉल ने अपनी पूरी बॉडी को काले रंग से गुदवा लिया है और इसी कारण उन्हें कपड़े पहनने की जरूरत नहीं होती है।
![कपडे नहीं पहनने की फितरत में शख्स ने कर डाला कुछ ऐसा, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान weird news,weird incident,barlin paul,inks entire body black]()
उनका कहना है कि शरीर को कपड़ों से ढंकने की जगह टैटू से कवर करना ज्यादा अच्छा है। जी दरअसल पॉल टैटू के दीवाने हैं और उन्होंने अपने पूरे शरीर में टैटू बनवा रखे हैं। वैसे उन्होंने आँख, कान से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक में टैटू बनवाए हुए है। इस समय उनकी बॉडी के कुछ ही हिस्से बिना टैटू के हैं लेकिन जल्द ही वह उन पर भी टैटू बनवाने वाले हैं। आपको हम यह भी बता दें कि पॉल बर्लिन में एक शॉप के मैनेजर है और इसके अलावा वह एक पब में डीजे भी है। बीते दो सालों से वो अपनी बॉडी आर्ट पर काम कर रहे हैं और अब उनका शरीर लाजवाब नजर आता है।
![कपडे नहीं पहनने की फितरत में शख्स ने कर डाला कुछ ऐसा, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान weird news,weird incident,barlin paul,inks entire body black]()
उन्होंने अपने गले से लेकर अपने पैरों तक में काले रंग की इंक भरी है और अपने चेहरे और लेफ्ट हैंड पर अब तक कोई टैटू नहीं बनवाया है। उनका कहना है जल्द ही वह इस पर भी काम करेंगे। एक वेबसाइट से बातचीत में पॉल ने कहा कि, 'उन्हें पहले टैटू से बहुत डर लगता था, लेकिन फिर उन्हें इसे चैलेंज के तौर पर लिया। देखते ही देखते उन्हें टैटू से प्यार हो गया और उन्होंने टैटू को पूरे शरीर में बनवा डाला।