न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कैसे एक पत्थर ने रातोंरात शख्स को बना दिया 25 करोड़ का मालिक

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ एक पत्थर ने रातोंरात शख्स को 25 करोड़ का मालिक बना दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 4:28:48

आखिर कैसे एक पत्थर ने रातोंरात शख्स को बना दिया 25 करोड़ का मालिक

आपने यह बहुत बार सुना होगा कि देने वाला जब भी देता हैं छप्पर फाड़ के देता हैं। ऐसी कई घटनाएं हुई भी हैं जो इस बात को सिद्ध करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ एक पत्थर ने रातोंरात शख्स को 25 करोड़ का मालिक बना दिया। इस शख्स की यह खोज सिर्फ उसकी ही नहीं बल्कि पूरे देश की भी सबसे बड़ी खोज है। हम बात कर रहे हैं तंजानिया के एक छोटे खदानकर्मी सैनीनियु लाइजर की जिन्हें दो बड़े कच्चे तंजानाइट पत्थर मिले हैं। इनका कुल वजन 15 किलो है। यह कीमती पत्थर पृथ्वी पर मिलने वाला एक दुर्लभ पत्थर है। इस खोज से उन्हें 34 लाख डॉलर यानी तकरीबन 25 करोड़ रुपये की रकम मिली है। देश के खनन मंत्रालय से इतनी मोटी रकम पाकर वो रातोंरात करोड़पति बन गए हैं।

तंजानाइट केवल उत्तरी तंजानिया में पाया जाता है और यह ज्वैलरी के लिए इस्तेमाल होने वाला एक मशहूर रत्न है। इसका इस्तेमाल अंगूठियों, ब्रेसलेट्स और नेकलेस में होता है। इससे अन्य तरह के आभूषण भी बनाए जाते हैं। यह धरती पर मिलने वाले दुर्लभ रत्नों में से है। एक स्थानीय जियोलॉजिस्ट का अनुमान है कि इसकी सप्लाई अगले 20 साल में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

weird news,weird incident,tanzania man becomes millionaire,biggest tanzanite stone

हरे, लाल, बैंगनी और नीले जैसे विविध रंग इस कीमती पत्थर का मुख्य आकर्षण हैं। इसकी कीमत इसके दुर्लभ होने पर आधारित होती है। जितना रंग या स्पष्टता होगी उतनी ही इसकी कीमत ज्यादा होती है। लाइजर ने पिछले हफ्ते 9.2 किलो और 5.8 किलो वजन के इन पत्थरों को खनन करके निकाला था, लेकिन बुधवार को उन्होंने मान्यारा में हुए एक ट्रेडिंग कार्यक्रम में इन्हें बेच दिया।

इसके पहले खनन करके निकाला गया सबसे बड़ा तंजानाइट पत्थर 3.3 किलो का था। लाइजर की इस खोज के लिए राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने उन्हें फोन करके बधाई भी दी है। राष्ट्रपति ने कहा, 'छोटे खननकर्ताओं का यही फायदा है और इससे यह भी पता चलता है कि तंजानिया अमीर है।' मैगुफुली खनन सेक्टर में देश के हितों की रक्षा करने और इस सेक्टर से सरकार की कमाई बढ़ाने के वादे के साथ ही 2015 में सत्ता में आए थे।

52 साल के लाइजर की चार पत्नियां हैं। लाइजर ने कहा कि जश्न मनाने के लिए वो अपने एक पशु को काटेंगे। उनकी मन्यारा के सिमांजिरो जिले में अपने समुदाय पर यह पैसा निवेश करने की योजना है। वो कहते हैं, 'मैं एक शॉपिंग मॉल और एक स्कूल बनाना चाहता हूं। मैं यह स्कूल अपने घर के पास बनाना चाहता हूं। यहां तमाम गरीब लोग हैं जो कि अपने बच्चों को स्कूल नहीं ले जा सकते हैं।'

weird news,weird incident,tanzania man becomes millionaire,biggest tanzanite stone

वो कहते हैं, 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन मैं चीजों को पेशेवर तरीके से करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पेशेवर तरीके से कारोबार को चलाएं।' लाइजर जैसे कुछ छोटे खननकर्ताओं ने सरकार से लाइसेंस हासिल किए हैं, लेकिन खासतौर पर बड़ी कंपनियों की माइंस के अवैध खनन जारी है।

2017 में राष्ट्रपति मैगुफुली ने मन्यारा में मेरेलानी माइनिंग साइट के करीब 24 किलोमीटर के घेरे में एक दीवार बनाने का आदेश सेना को दिया था। माना जाता है कि यह दुनिया में तंजानाइट का सबसे बड़ा स्रोत है। एक साल बाद सरकार ने माइनिंग सेक्टर से होने वाली अपनी कमाई में इजाफा दिखाया और इसकी वजह दीवार का बनना बताया था।

लाइजर कहते हैं कि उन्हें इतना पैसा हाथ आने के बावजूद कोई अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। वो कहते हैं, 'यहां पर्याप्त सुरक्षा है। कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां तक कि मैं रात में टहलने भी निकल जाता हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि मशहूर होने और पैसे आने के बावजूद वो अभी भी अपनी 2,000 गायों की देखभाल करने की योजना पर कायम रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी