न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस किले में छुपे अरबों के खजाने को नहीं ढूंढ पाया कोई भी, आज तक बना हुआ है रहस्य

एक अनोखा किला हैं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित जो कि अरबों के खजाने के लिए जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 9:43:48

इस किले में छुपे अरबों के खजाने को नहीं ढूंढ पाया कोई भी, आज तक बना हुआ है रहस्य

भारत को अपने ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता हैं जो कि अपनी संरचना एयर इतिहास के लिए जाने जाते हैं। इसी के सात ही भारत के कई किले ऐसे हैं जो अपने अनोखे रहस्यों के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा किला हैं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित जो कि अरबों के खजाने के लिए जाना जाता हैं। यहां छुपे खजाने को आज तक नहीं खोजा जा सका हैं जो कि रहयों से भरा है। इस किले को सुजानपुर के किले के नाम से जाना जाता है। यहां छुपे खजाने की वजह से ही इसे हमीरपुर का 'खजांची किला' भी कहा जाता है। इस किले को कटोच वंश के राजा अभय चंद ने 260 साल पहले यानी साल 1758 में बनवाया था। उसके बाद यहां राजा संसार चंद ने राज किया।

कहते हैं कि इस किले में आज भी राजा संसार चंद का खजाना मौजूद है, लेकिन इस खजाने के रहस्य से न तो आज तक पर्दा उठ पाया है और न ही कोई खजाने तक पहुंच पाया है। ऐसा माना जाता है कि किले के अंदर ही एक पांच किलोमीटर लंबी सुरंग है, लेकिन इस सुरंग के अंतिम छोर तक आज तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। रास्ता तंग और अंधेरा होने के कारण इस सुरंग में 100 मीटर से ज्यादा अंदर जाने की कोई सोचता भी नहीं।

weird news,weird fort,mysterious fort,indian fort,sujanpur tira hidden treasures

किले के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात में किले से अजीब-अजीब आवाजें आती हैं। उनका मानना है कि खजाने की रक्षा किले में मौजूद रूहानी ताकतें करती हैं। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है। कहा जाता है कि राजा संसार चंद इस किले का प्रयोग लूटे हुए खजाने को छुपाने के लिए करते थे। इसी के लिए उन्होंने किले में एक गुप्त सुरंग का निर्माण करवाया था, जिसका रास्ता सीधे खजाने तक जाकर खुलता था।

यहां छिपे खजाने की खोज में मुगलों समेत कई राजा-महाराजा और ग्रामीण किले में कई बार खुदाई कर चुके हैं। यहां तक वो उस रहस्यमयी सुरंग में भी जाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सबको अब तक नाकामी ही हाथ लगी है। कहते हैं कि खजाने का रहस्य राजा संसार चंद के मरने के साथ ही दफ्न हो गया। यहां तक कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को भी वो खजाना नहीं मिल पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!