न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्वास / क्या इस ममी की वजह से यहां कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं?

लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। उनमें से एक है रूस में दक्षिणी साइबेरिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 5:56:26

विश्वास / क्या इस ममी की वजह से यहां कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं?

पूरी दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है जो कोरोना वायरस के कहर से बचा हो। कोरोना वायरस ने कहीं ज्यादा तो कहीं कम तबाही जरुर मचाई है। चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन और ईरान में इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा हजारों में है। भारत में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं लेकिन यहां समय पर किए गए लॉकडाउन से संक्रमित लोगों की गिनती कम है। लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। उनमें से एक है रूस में दक्षिणी साइबेरिया।

विश्वास / क्या इस ममी की वजह से यहां कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं?

दक्षिणी साइबेरिया के अल्टाइ क्षेत्र में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लोग इसका श्रेय एक रहस्यमय प्राचीन ममी को दे रहे हैं। यह ममी गोरोन-अटलाइस्क के एक संग्रहालय में रखी हुई है। गोरनो-अटलाइस्ट राजधानी है अटलाइ गणराज्य की। इस क्षेत्र की आबादी करीब 2,20,000 है। लेकिन कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। इसका श्रेय स्थानीय प्रशासन ने सेल्फ आइसोलेशन को दिया है लेकिन दैवीय आशीर्वाद से भी इनकार नहीं किया है। इस क्षेत्र के उप प्रमुख येरझनाट बोगेनोव ने मीडिया को बताया कि सरकार ने शुरू में ही आइसोलेशन के कदम उठाए थे जिस वजह से क्षेत्र के लोगों में कोरोना का मामला सामने नहीं आया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि लोग ममी की पूजा करते हैं, इस वजह से भी हमारी सुरक्षा होती है।

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ममी 2,400 साल पुरानी है। इससे 1993 में साइबेरिया के परमाफ्रॉस्ट क्षेत्र से खुदाई करके इसकी असल कब्रगाह से निकाला गया। आपको बता दें कि परमाफ्रॉस्ट उस क्षेत्र को कहा जाता जो दो साल से ज्यादा समय से जमा हो या हमेशा जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान हो। इसको साइबेरियन आइस मैडन के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जब किसी तरह का खतरा होता है या कोई बीमारी दुनिया भर में फैलती है तो यह ममी उनकी सुरक्षा करती है।

विश्वास / क्या इस ममी की वजह से यहां कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं?

बोगेनोव ने बताया कि हम ममी को खजाने की तरह संभालकर रखते हैं क्योंकि यह ममी हमारी सुरक्षा करती है। उन्होंने एक घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'एक बार इस ममी को नोवोसिबिर्स्क शहर ले गए थे। उसे ले जाने के बाद इस क्षेत्र में भूकंप आया। इस पर स्थानीय लोगों ने कहा कि ममी को ले जाने से ऐसा हुआ है, हमें इसको छूना नहीं चाहिए था।'

इस ममी को प्रिंसेस ऑफ युकोक और अल्टाइ प्रिंसेस के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रिंसेस ऑफ युकोक पाजिरिक जनजाति से संबंध रखती हैं। इस जनजाति के लिए 7वीं और तीसरी सदी ईसा पूर्व में यूरेशिया के घास के मैदानों में आबाद सिथियाई जाति के लोग से काफी मिलते-जुलते हैं। वैसे सही तौर पर ममी की पहचान नहीं हो पाई है। इसके पूरे बदन पर कांधे से लेकर कलाई तक टैटू बने हुए हैं।

इस ममी को काफी आभूषणों और छह घोड़ों के साथ दफन किया गया था। इससे पुरातत्त्वविद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह महिला काफी धार्मिक रही होगी और उसके पास लोगों की बीमारी सही करने की शक्ति रही होगी। इसके अलावा भेड़ का खाना और घोड़े का मांस भी उनकी बगल में रखा हुआ था। लकड़ी, कांस्य और सोना के आभूषणों के अलावा एक छोटा कंटेनर भी मिला है जिसमें भांग रखा हुआ था। म्यूजियम इस ममी को नए चांद के दौरान ही आम लोग देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत