न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए अब लोग ले रहे हवन का सहारा

देश में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपयोग कर रहे है। कुछ इस वायरस से बचने के लिए घर में कैद हो गए है वहीं कुछ लोग हवन यज्ञ का सहारा ले रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 2:34:50

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए अब लोग ले रहे हवन का सहारा

देश में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपयोग कर रहे है। कुछ इस वायरस से बचने के लिए घर में कैद हो गए है वहीं कुछ लोग हवन यज्ञ का सहारा ले रहे है। सोनीपत के गोहाना के आहुलाना गांव में ग्रामीणों की तरफ से गांव की सुख-शांति, पर्यावरण शुद्धि और कोरोना वायरस से राहत के लिए हवन यज्ञ किया गया। हिमाचल से पहुंचे आचार्य वेदप्रकाश ने पूरे विधि-विधान से हवन करवाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार आचार्य वेदप्रकाश का कहना है कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो हमें अनसुनी बीमारियों से लड़ऩा पड़ता है। अब विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप है। आचार्य चैतन्य ने कहा कि हवन में कुछ ऐसी विशेष जड़ी-बूटियां डाली गई हैं, जो वायुमंडल में घुलकर विभिन्न प्रकार के विषैले जीवाणुओं को खत्म करती हैं। इससे कोरोना वायरस से भी राहत मिलेगी।

इस मोके पर आहुलाना बारहा के प्रधान मलिक राज मलिक ने कहा कि गांव में आकस्मिक मौतें न हो, इस कामना के साथ भी हवन करवाया गया है। गांव की सुख-शांति और पर्यावरण शुद्धि और कोरोना वायरस से राहत के लिए हवन यज्ञ किया गया।

coronavirus,hawan,puja,sonipat,coronavirus news

चूरू में भी कराया गया हवन

राजस्थान में चूरू जिले में कोरोना संक्रमण ना हो इसके लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के काम में जुटी है वहीं कुछ लोग वैदिक संस्कृति का हवाला देते हुए वातावरण शुद्ध करने के लिए घरों में यज्ञ-हवन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। कोरोना से मुक्ति के लिए न केवल प्रार्थनाएं की जा रही हैं बल्कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन में आहुतियां भी दी जा रही हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर 34 में हुआ। यहां कालमेघ, कपूर, गाय का देशी घी आदि से हवन सामग्री तैयार कर वातावरण शुद्धि के लिए हवन करवाया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के पंण्डित रामलाल के सानिध्य में मोहल्ले की महिलाओं और पुरूषों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। लोगों की मान्यता है कि इस विशेष औषधियुक्त हवन सामग्री से यज्ञ करने से कोरोना, स्वाइन फ्लू सहित सांस से संबंधित जो बीमारियां फैलती हैं उसकी रोकथाम होती है। वैदिक यज्ञ के माध्यम से गायत्री मंत्र और क्ली बीज मंत्र से गाय के दूध के घी, खेजड़ी और पीपल की लकड़ी और उपले के साथ यज्ञ किया जाए तो वायुमंडल से फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सकता हैं। इतना ही नहीं वार्ड 34 के सांवरमल पाण्डे, महेश मिश्रा आदि कोरोना रोकथाम के लिए कॉलोनियों में जनजागरण भी कर रहे हैं।

coronavirus,hawan,puja,sonipat,coronavirus news

बता दे, हवन के लिए आम की लकड़ी, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पीपल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन की लकड़ी, तिल, जामुन की कोमल पत्ती, अश्वगंधा की जड़, तमाल यानि कपूर, लौंग, चावल, ब्राम्ही, मुलैठी की जड़, बहेड़ा का फल और हर्रे तथा घी, शक्कर, जौ, तिल, गुगल, लोभान, इलायची एवं अन्य वनस्पतियों का बूरा उपयोग में लिया जाता है। हवन के लिए गाय के गोबर से बनी छोटी-छोटी कटोरियाँ या उपले घी में डूबो कर डाले जाते हैं। हवन से हर प्रकार के 94% जीवाणुओं का नाश होता है, अत: घर की शुद्धि तथा सेहत के लिए प्रत्येक घर में हवन करना चाहिए। हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, अत: कोई भी मंत्र सुविधानुसार बोला जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग