Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी रखते हैं चोरी करने का शौक तो यहाँ पूरी होगी आपकी चाहत, हर घंटे के मिलेंगे 4500 रुपए

आज हम एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जो आम लोगों के लिए नहीं बल्कि चोरों के लिए हैं और उन्हें हर घंटे के 4500 रुपए भी मिलेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 11:20:27

आप भी रखते हैं चोरी करने का शौक तो यहाँ पूरी होगी आपकी चाहत, हर घंटे के मिलेंगे 4500 रुपए

वर्तमान समय में युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या हैं नौकरी जो कि इस बढती आबादी में आसानी से मिल पाना कोई आसान काम नहीं हैं। ऐसे में इस बढती बेरोजगारी में कई लोग भटक जाते हैं और चोरी का रास्ता अपना लेते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जो आम लोगों के लिए नहीं बल्कि चोरों के लिए हैं और उन्हें हर घंटे के 4500 रुपए भी मिलेंगे। दिलचस्प बात तो यह है कि जहां नौकरी करनी है चोरी भी वहीं करनी है। चोरों के लिए नौकरी का ऑफर सीधे इंग्लैंड से आया है।
weird news,weird job offer,thieves jobs,4500 rupees an hour earning जी हां, इंग्लैंड में एक कपड़ों के शोरूम की मालकिन ने यह नौकरी निकाली है। दुकान की मालकिन ने हाल ही में बार्क डॉट कॉम पर एक जॉब ऑफर पोस्ट किया है। जिसमें कहा गया है कि चोर को हर घंटे उसी दुकान में चोरी करनी होगी। दरअसल, दुकान की महिला मालकिन दुकान में हो रही चोरी की घटनाओं से तंग आ गई है। महिला का कहना है कि मैं जानती हूं कि यह अलग तरह की नौकरी है लेकिन छुट्टियों के सीजन में हमारी दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसा कई सालों से हो रहा है, इस समस्या को हल करना मेरे लिए बहुत जरूरी है। weird news,weird job offer,thieves jobs,4500 rupees an hour earning ऐसे में महिला चोर से पहले चोरी करवाएगी, फिर उससे पूछेगी कि उसने चोरी कैसे की। ताकि आगे चलकर दुकान की उस सुरक्षा खामी को दूर किया जा सके। महिला का कहना है कि प्रोफेशनल चोर की मदद से मैं यह समझूंगी कि दुकान की सुरक्षा में कहां कौन सी खामियां रह गई हैं जिसे मैं सुधारूंगी। महिला दुकानदार ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। महिला का कहना है कि उसकी दुकान में सीसीटीवी से लेकर तमाम सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं पर फिर भी पता नहीं कैसे रोज चोरी हो जाती है। बहरहाल महिला का यह ऑफर काफी वायरल हो रहा है। ब्रिटिश अखबार 'मिरर' ने बार्क डॉट कॉम के को-फाउंडर केय फेलर से बात की। उन्होंने कहा कि यह जॉब ऑफर थोड़ा अलग और अनूठा जरूर है लेकिन हमें उम्मीद है कि महिला को मनचाहा कर्मचारी जल्द ही मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology