न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों इस शख्स ने पहना हुआ है 45 साल से बाघ का मास्क

एक शख्स हैं जापान की राजधानी टोक्यो का योशीरो हरदा (69) जो कि इस वजह से जाना जाता हैं कि पिछले 45 साल से वह बाघ का मास्क लगाए घूम रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Feb 2020 10:45:21

आखिर क्यों इस शख्स ने पहना हुआ है 45 साल से बाघ का मास्क

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपने अनोखेपन के लिए मशहूर हुए हैं और अपनी अलग पहचान के लिए जाने गए हैं। ऐसा ही एक शख्स हैं जापान की राजधानी टोक्यो का योशीरो हरदा (69) जो कि इस वजह से जाना जाता हैं कि पिछले 45 साल से वह बाघ का मास्क लगाए घूम रहा हैं। दरअसल, जब वे 24 साल के थे तब उन्होंने अपना पूरा जीवन टाइगर की तरह जीने का फैसला किया। अब उन्हें 'शिंजुकु टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है।

योशीरो हरदा का जन्म नगानो में हुआ था, लेकिन 1967 में पढ़ाई के सिलसिले में वे राजधानी टोक्यो आए। यहां उन्होंने डाइटो बुनका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अखबार बांटने का काम भी शुरू किया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और नौकरी करने लगे।

आखिर क्यों इस शख्स ने पहना हुआ है 45 साल से बाघ का मास्क

1972 में योशीरो टोक्यो के शिंजुकु में होने वाले श्राइन फेस्टिवल में गए। वहां उन्होंने एक दुकानदार को टाइगर के कलरफुल मास्क बेचते देखा और इसे देखकर ही उन्हें टाइगर की तरह जीने का आइडिया आया। योशीरो ने उस दुकान से टाइगर के 30 मास्क खरीदे। उस दिन के बाद से योशीरो हमेशा से टाइगर का मास्क लगाए हुए हैं। फिर चाहे वे ऑफिस में हों या घर पर खाली बैठे हों। योशीरो अपने चेहरे टाइगर का मास्क तभी हटाते हैं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।

इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि योशीरो को टाइगर का मास्क पहनने के लिए किसने प्रेरित किया, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे अपने स्वभाव को कारण बताया था। उनका कहना था कि वे टाइगर का मास्क इसलिए पहनते हैं ताकि वे लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। उन्होंने ये भी कहा था कि वे दुनिया को बचाना चाहते हैं। मास्क के अलावा योशीरो गुलाबी विग और अजीबो-गरीब कपड़े भी पहनते हैं। अपने साथ दर्जनों सॉफ्ट टॉय रखते हैं। वे अपने साथ करीब 10 किलो का सामान हमेशा लेकर घूमते हैं।

योशीरो सुबह 3:30 बजे उठ जाते हैं और मास्क लगाकर 5 बजे अखबार बांटने चले जाते हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे दोबारा वे अखबार बांटने निकल जाते हैं। खाली समय में वे फिल्म देखने जाते हैं या अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हैं। 69 साल की उम्र में भी योशीरो स्फूर्ति के साथ काम करते हैं।

योशीरो के जीवन पर आधारित 'शिंजुकु टाइगर' के नाम से एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है। इसमें योशीरो के शिंजुकु टाइगर बनने की कहानी और उनके डेली रूटीन के बारे में बताया गया है। योशीरो ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 45 साल पहले उन्होंने जो 30 मास्क खरीदे थे, उनमें से 10 अभी भी उनके पास बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत