न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरतों को जिंदा ही दफना देता था भारत का यह सनकी डॉक्टर

लोगों की जान बचाने वाला यही डॉक्टर लोगों के लिए मौत बन गया था और औरतों को जिंदा ही दफना देता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 4:11:29

औरतों को जिंदा ही दफना देता था भारत का यह सनकी डॉक्टर

वर्तमान में कोरोना वायरस से इस लड़ाई में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया हैं जो खतरे में भी मरीज की जिन्दगी के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सनकी डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है जिसे 'डॉक्टर डेथ' के नाम से जाना जाता था। लोगों की जान बचाने वाला यही डॉक्टर लोगों के लिए मौत बन गया था और औरतों को जिंदा ही दफना देता था। इस सनकी डॉक्टर का नाम संतोष पोल है। वह छह कत्ल का आरोपी है, जिसमें पांच महिलाएं और एक पुरुष है। वह महाराष्ट्र के सतारा जिले में डोम नामक जगह पर रहता था और वही पास में ही एक अस्पताल में काम करता था। साल 2016 में उसे मुंबई के दादर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई थी।

weird news,weird person,serial killer,dr death,santosh pol

मामले की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि जून 2016 में सतारा के वाई नामक जगह से 49 वर्षीय आंगनबाड़ी शिक्षिका मंगला जेधे अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसके घरवालों ने शक जताया कि इसमें डॉक्टर संतोष पोल का हाथ है। चूंकि संतोष पोल एक भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता भी था और मंगला जेधे के घरवालों ने जिस पुलिस थाने में उसकी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहां के इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उसने उजागर किया था, इसलिए पुलिस भी उसके ऊपर हाथ डालने से कतरा रही थी। लेकिन बाद में जब दबाव बढ़ा तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

पूछताछ में डॉक्टर संतोष पोल ने पुलिस को ही घुमा दिया और कहा कि मंगला जेधे के गायब होने में उसका कोई हाथ नहीं है। चूंकि पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मंगला जेधे के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पता चला कि उसका मोबाइल ज्योति मांद्रे नामक एक नर्स के पास है। ज्योति डॉक्टर संतोष पोल के साथ ही काम करती थी। इसके बाद पुलिस ज्योति को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पूछताछ में ज्योति ने बताया कि डॉक्टर संतोष पोल ने मंगला जेधे का खून कर दिया है और उसे अपने फार्महाउस में ही दफना दिया है।

weird news,weird person,serial killer,dr death,santosh pol

ज्योति के बयान के बाद पुलिस डॉक्टर संतोष पोल के फार्महाउस पहुंची और उस जगह की खुदाई की, जहां मंगला जेधे को दफनाया गया था। चूंकि वहां पर एक नारियल का पेड़ था, तो जेसीबी की मदद से उसे हटाया गया तो जमीन के नीचे से एक कंकाल मिला। फॉरेसिंक जांच से पता चला कि वह कंकाल मंगला जेधे का ही है। इसके बाद डॉक्टर संतोष पोल की खोजबीन शुरू हुई। चूंकि उसे ये पता चल गया था कि ज्योति पुलिस के सामने अपना मुंह खोल देगी, इसलिए वो पहले ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां मुंबई के दादर चला गया था। हालांकि 11 अगस्त को पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर संतोष पोल को सतारा लाया गया और पूछताछ शुरू हुई, जिसमें उसने बताया कि वह अब तक छह लोगों को मार चुका है, जिसमें पांच महिलाएं और एक पुरुष है। उसने सबसे पहला कत्ल साल 2003 में किया था। उसने बताया कि वह लोगों को पहले अपने फार्महाउस पर इलाज के बहाने बुलाता था और फिर उन्हें एक ऐसा इंजेक्शन दे देता था, जिससे उनका शरीर काम करना बंद कर देता था। हालांकि इस दौरान वो जिंदा ही होते थे। इसके बाद वो उन्हें अपने फार्महाउस में ही पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना देता था और ऊपर नारियल का एक पेड़ लगा देता था, ताकि किसी को कोई शक न हो।

डॉक्टर संतोष पोल ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपना जुर्म छुपाने के लिए यानी लाश की दुर्गंध आसपास न फैले, इसलिए उसने अपने फार्महाउस में एक पोल्ट्री फॉर्म भी खोल लिया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने फार्महाउस में खुदाई की तो नारियल के पेड़ के नीचे से पांच कंकाल मिले और ये सब महिलाओं के थे जबकि एक पुरुष की लाश उसने एक तालाब में फेंक दिया था, जो मिली नहीं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि डॉक्टर संतोष पोल ने उन सभी का कत्ल क्यों किया था।

पुलिस के मुताबिक, 2003 से 2016 के बीच वाई इलाके से लगभग 15 लोग गायब हुए थे और शक जताया गया है कि उन सभी लोगों को भी डॉक्टर संतोष पोल ने ही गायब किया होगा, लेकिन यह अब तक साबित नहीं हो सका है। इन हत्याओं में नर्स ज्योति ने भी डॉक्टर संतोष पोल का साथ दिया था, जो उसकी गर्लफ्रेंड थी। इस मामले में उसे भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि उसका कहना था कि वह सिर्फ मंगला जेधे की ही हत्या के बारे में जानती थी। फिलहाल दोनों जेल में हैं और मामले की सुनवाई चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त