न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीने में नहीं बल्कि बैग में लेकर घूमती हैं यह महिला अपना दिल

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना दिल सीने में नहीं बल्कि एक बैग में लेकर घूमती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 1:57:18

सीने में नहीं बल्कि बैग में लेकर घूमती हैं यह महिला अपना दिल

हर किसी के सीने में एक दिल होता हैं जिसके धड़कने से आपकी सांसे चलती रहती हैं। सीने में यह दिल काम करना बंद कर दे तो कुछ ही क्षणों में जान जा सकती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना दिल सीने में नहीं बल्कि एक बैग में लेकर घूमती हैं। हम बात कर रहे हैं सलवा हुसैन की जो बिना दिल की महिला है। वह एक ऐसी महिला हैं जो अपने कृत्रिम दिल को बैग में रखकर जी रहीं हैं।

एक ब्रिटिश अखबार के अनुसार, '39 साल की सलवा हुसैन एकमात्र ऐसी व्यक्ति है जो ब्रिटेन में इस तरह से रहती है।' सलवा हुसैन की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं। वह हमेशा एक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करती है, लेकिन उनके साथ एक चुनौती भी रहती है। सलवा का दिल जिस बैग में रखा है, वह उसे हमेशा अपने पास रखती है।

सीने में नहीं बल्कि बैग में लेकर घूमती हैं यह महिला अपना दिल

उनके सीने में पावर प्लास्टिक चेम्बर्स लगाए गए हैं। इनसे 2 पाईप बाहर निकलते हैं। यह पंप बैटरियों के ज़रिए चलने वाली एक बिजली के मोटर से चलता है और उन चेम्बर्स को हवा देता है। इस हवा के द्वारा चेम्बर्स दिल की तरह काम करते और पूरे शरीर को खून देते हैं, इनमे चेम्बर सलवा के सीने के अंदर है जबकि पंप, मोटर और बैटरियां बाहर हैं। यह तीनों चीजें सलवा अपने बैग में साथ रखती हैं।

सलवा हुसैन के पति अल हमेशा ही इस डर से घिरे रहते हैं कि कहीं बैटरी अचानक काम करना बंद ना कर दे क्योंकि उनके पास नई बैटरी लगाने के लिए केवल 90 सेकंड का समय होता है। वैसे इतनी बड़ी समस्या के साथ भी सलवा हुसैन खुश है और हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।

हम सभी के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं और हम दुःखी हो जाते हैं। कई बार लोग छोटी-छोटी बातों पर अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं। ऐसे सभी लोगों को सलवा हुसैन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कहानी को पढ़कर यह कहा जा सकता है कि अगर जीना चाहे तो जिंदगी इतनी भी मुश्किल नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत