2 करोड़ की Mercedes में आई खराबी, तो इस रशियन यूट्यूबर ने पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, देखे वीडियो
अपनी मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस (Mercedes-AMG GT 63 S) से परेशान रशियन यूट्यूबर मिखाइल लिट्विन (Mikhail Litvin) ने अपनी कार को आग के हवाले कर दिया।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 28 Oct 2020 6:05:58
अपनी मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63 एस (Mercedes-AMG GT 63 S) से परेशान रशियन यूट्यूबर मिखाइल लिट्विन (Mikhail Litvin) ने अपनी कार को आग के हवाले कर दिया। मोटर1 डॉट काम की खबर के मुताबिक, रूसी ब्लॉगर मिखाइल लिट्विन (Mikhail Litvin) काफी समय से अपनी कार से परेशान थे। खरीदने के कुछ दिन बाद ही कार में परेशानी आना शुरू हो गई थी। YouTuber ने इसे मर्सिडीज डीलर को पांच बार वापस भेजा - लेकिन हर बार मरम्मत में मदद नहीं मिली। कार को रिपेयर करने में 40 दिन लगे। ऐसे में काल से परेशान होकर मिखाइल अपनी लक्जरी कार को खाली मैदान में ले गए और उसमें आग लगा दी। इसका उन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया। यूट्यूब (YouTube) पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। कार की कीमत 2.4 करोड़ है।
स्थानीय वेबसाइट VC.ru की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी से नया टरबाइन बुलाया गया। बदलने के बाद भी वो परेशान कर रही थी। परेशानी होने के बाद जब उन्होंने डीलरशिप को कॉल किया, तो उन्होंने भी फोन उठाना बंद कर दिया। मिखाइल लिट्विन - जिसे मिशा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने विरोध के रूप में कार को आग लगाने का फैसला किया। चार दिन पहले उनके यूट्यूब चैनल पर सामने आए एक वीडियो में उन्हें एक खाली मैदान के बीच में मर्सिडीज को आग लगाते हुए दिखाया गया है। खाली मैदान पर कार को ले जाकर उन्होंने पहले कार के ऊपर पेट्रोल डाला और फिर लाइटर से कार में आग लगा दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं काफी समय से सोच रहा था कि मर्सिडीज से मदद न मिलने के बाद मैं अपनी कार के साथ क्या करूं। मैंने आग लगाने का फैसला किया।'
यूट्यूब पर इस वीडियो को 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जहां मिखाइल के लगभग 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। विचित्र और खतरनाक स्टंट को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'आप ऐसा कैसे कर सकते हो।'
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अमेरिकन ब्लॉगर आईफोन तोड़ते हैं और रशियन ब्लॉगर मर्सिडीज जलाते हैं।'
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'एड रेवेन्यू ने संभवतः 2 और खरीदने के लिए पर्याप्त धन उत्पन्न कर लिया होगा।'