न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया इस शख्स की लंबाई का रिकॉर्ड, 6 महीने की उम्र में थे 3 फीट लंबे

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई का रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 May 2020 5:17:21

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया इस शख्स की लंबाई का रिकॉर्ड, 6 महीने की उम्र में थे 3 फीट लंबे

आपने कई लोगों को देखा होहा जिनमें शारीरिक असमानता दिखाई देती हैं। कुछ लोग बौने तो कुछ लंबे हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई का रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया हैं। हम बात कर रहे हैं विख्यात रॉबर्ट वॉड्लो की जीनके नाम इतिहास के सबसे लंबे आदमी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। 1940 से अब तक उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं सका है।

रॉबर्ट अमेरिका के एल्टन (इलीनोइस) शहर के रहने वाले थे। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट के माता-पिता तो सामान्य ऊंचाई वाले थे, लेकिन उनकी ऊंचाई जन्म के कुछ महीने बाद से ही बेतहाशा बढ़ने लगी थी। महज छह महीने में ही उनकी लंबाई तीन फीट के करीब हो गई थी जबकि उनके जितनी ऊंचाई पाने में सामान्य बच्चों को कम से कम दो साल का वक्त लगता है।

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया इस शख्स की लंबाई का रिकॉर्ड, 6 महीने की उम्र में थे 3 फीट लंबे

रॉबर्ट जब एक साल के थे तो उनकी लंबाई तीन फीट छह इंच थी, जो दो साल के होते-होते चार फीट छह इंच से ज्यादा हो गई। पांच साल की उम्र में वो पांच फीट छह इंच से ज्यादा और 12 साल की उम्र में वो सात फीट लंबे थे। उस वक्त रॉबर्ट दुनिया के सबसे लंबे लड़के थे।

साल 1936 में महज 18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस समय उनकी ऊंचाई आठ फीट चार इंच थी। वैसे आमतौर पर लोग 9-10 या 11 नंबर का जूता पहनते हैं, लेकिन एक जूते बनाने वाली कंपनी ने रॉबर्ट के लिए खास जूते बनाए थे, जिसका साइज 37AA था।

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया इस शख्स की लंबाई का रिकॉर्ड, 6 महीने की उम्र में थे 3 फीट लंबे

रॉबर्ट की असाधारण लंबाई के बढ़ने का मुख्य कारण उनकी पीयूषिका-ग्रंथि का बढ़ना था। हालांकि ज्यादा लंबाई रॉबर्ट के लिए घातक सिद्ध हुई, क्योंकि उनके पैर और एड़ियों में कमजोरी आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। बाद में तो उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पढ़ने लगी थी। उनके टखने में एक छाला भी हो गया था, जिससे बाद में इन्फेक्शन हो गया। इन सभी परेशानियों से जूझते हुए 15 जुलाई 1940 को महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि रॉबर्ट के शव को 450 किलो भारी ताबूत में रखकर दफनाया गया था। इस ताबूत को उठाने में 12 से ज्यादा लोग लगे थे। उन्हें एल्टन के ओकवुड कब्रिस्तान में दफनाया गया है। एल्टन में उनकी एक आदमकद मूर्ति आज भी लगी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत