न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग़रीबों को सोना लुटाता था इतिहास का यह सबसे अमीर आदमी

इतिहास में एक ऐसा शख्स हुआ हैं जो आज के सबसे अमीर आदमी से कई गुणा अमीर था और उसकी संपत्ति इतनी थी जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Mar 2020 1:53:49

ग़रीबों को सोना लुटाता था इतिहास का यह सबसे अमीर आदमी

आज के समय में आप देखते होंगे कि कई लोग हर सेकंड करोड़ों रूपये कमा रहे हैं और अमीरों की सूची में भी लगातार होड़ लगी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इतिहास में एक ऐसा शख्स हुआ हैं जो आज के सबसे अमीर आदमी से कई गुणा अमीर था और उसकी संपत्ति इतनी थी जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। हम बात कर रहे हैं टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा प्रथम के बारे में। आज के समय में टिम्बकटू अफ्रीकी देश माली का एक शहर है। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था, जब वहां सोने के भंडार हुआ करते थे। कहते हैं कि उसके राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने का उत्पादन होता था।

भारी बारिश के बीच जब आसमान से गिरने लगे आग के गोले, लोगों में मचा हड़कंप

मुस्लिम युवक ने निकाह में पहनी 'सिख पगड़ी', वजह जानकर करेंगे सलाम

दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था, लेकिन राजा बनने के बाद वो मनसा कहलाए। मनसा का मतलब बादशाह होता है। बीबीसी के मुताबिक, मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे।

ग़रीबों को सोना लुटाता था इतिहास का यह सबसे अमीर आदमी

1312 ईस्वी में मनसा मूसा माली साम्राज्य का शासक बना था। करीब 25 साल के अपने शासनकाल में उसने कई मस्जिदों का निर्माण कराया था, जिनमें से कई तो आज भी मौजूद हैं। टिम्बकटू का जिंगारेबेर मस्जिद मनसा मूसा के दौर में बनी उन्हीं मस्जिदों में से एक है। मनसा मूसा से जुड़ी एक कहानी दुनियाभर में मशहूर हैं। कहते हैं कि 1324 ईस्वी में मनसा मूसा मक्का की यात्रा पर निकला था। इस दौरान उसके काफिले में करीब 60 हजार लोग शामिल थे, जिनमें से 12 हजार तो केवल उसके निजी अनुयायी थे। इसके अलावा मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे, उससे आगे 500 लोगों का एक दस्ता था और सबके हाथ में सोने की एक-एक छड़ी थी।

कहते हैं कि मनसा मूसा के काफिले में 80 ऊंटों का एक जत्था भी था और हर ऊंट पर 136 किलो सोना लदा था। कहा जाता है कि मनसा मूसा इतने उदार थे कि जब वो मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरे तो वहां उन्होंने गरीबों को इतना दान दे दिया कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई थी।

मनसा मूसा के दौर में यूरोप के पास कुछ खास खनिज पदार्थ या सोने के भंडार नहीं थे। कहते हैं कि मनसा मूसा द्वारा जब गरीबों में सोना बांटने की बात यूरोप तक पहुंची तो वो सिर्फ ये देखने के लिए माली साम्राज्य आने लगे कि मनसा मूसा की दौलत के बारे में जो बात फैली है, वो कितनी सच है। आखिरकार उन्हें अपनी आंखों से यह देखकर विश्वास हो गया कि मनसा मूसा के पास बेशुमार दौलत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत