न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 साल तक नाक में फंसी रही बंदूक की गोली, निकलने लगा बदबूदार तरल पदार्थ

एक मामला देखने को मिला अमेरिका में एक बच्चे के साथ जिसकी नाक में 8 साल तक बंदूक की गोली फंसी रही। गोली फंसे रहने के कारण उसे कोई गंध नहीं आती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 1:29:14

8 साल तक नाक में फंसी रही बंदूक की गोली, निकलने लगा बदबूदार तरल पदार्थ

बचपन के दिनों में सभी खेल-कूद करते हैं जिस दौरान कर बार कुछ हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। हांलाकि उस समय इन हादसों से क्या नुकसान हुआ हैं ज्यादा पता नहीं चल पाता हैं और बच्चे भी खेल-खेल इसे भूल जाते हैं। लेकिन कई बार ये हादसे भविष्य में जाकर परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला अमेरिका में एक बच्चे के साथ जिसकी नाक में 8 साल तक बंदूक की गोली फंसी रही। गोली फंसे रहने के कारण उसे कोई गंध नहीं आती थी। इस मामले के बारे में जानकारी उस समय हुई, जब बच्चे की नाक से बदबूदार तरल पदार्थ बहने पर डॉक्टरों को दिखाया गया।

दरअसल, इस खबर से जुड़ी रिपोर्ट JAMA ओटोलैरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है। डॉक्टर ने जब जांच के लिए बच्चे की नाक में इंडोस्कोप और टयूब कैमरा लगा कर देखा तो पाया कि उसकी नाक में टरबिनेट हाइपरट्रॉफी की समस्या हो गई है। आमतौर पर ऐसा मौसमी एलर्जी या साइनस के कारण होता है। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चे को एक स्प्रे और एंटीहिस्टामिन दवा देकर 4 हफ्ते बाद आने को कहा। डॉक्टर के कहने के बावजूद भी बच्चा एक साल तक वापस इलाज के लिए नहीं आया। इसी बीच उसके नाक से बदबूदार तरल पदार्थ निकलने लगा। बच्चे की नाक से आने वाली दुर्गंध से पूरा कमरा भर जाता था।

समस्या बढ़ने पर घर वालों ने दोबारा डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो पाया कि उसकी नाक की कैविटी में 9mm की गोलाकार सरंचना है, जो कोई बाहरी तत्व है। ऐसे में बच्चे के नाक की सर्जरी की गई और उसकी नाक में मेटल की बीबी पैलेट फंसी हुई मिली। घर वालों से बातचीत में ये पता चला कि जब वो 8 या 9 साल का था, तब उसे बंदूक की गोली लगी थी। हालांकि, उस समय ऐसा कोई भी लक्षण सामने नहीं आया, तो घर वालों ने डॉक्टर को नहीं दिखाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे की नाक से गोली को स्पॉट करना काफी मुश्किल था, क्योंकि समय के साथ पैलेट पूरी तरह नए टिश्यू से घिर गया था। डॉक्टरों ने बताया कि गोली को देखने के लिए पहले टिश्यू को ऑपेरशन के जरिए हटाया। इसके बाद गोली की सटीक जानकारी मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर