न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी हल्क ढूँढ रहा अपने लिए दुल्हनिया, रखी ये अनोखी शर्ते

अपनी बढ़ी हुई साइज़ के चलते इस पाकिस्तानी हल्क को अपनी दुल्हनिया ढूंढने में परेशानी हो रही हैं और इसके लिए इन्होनें कई अनोखी शर्ते भी रखी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Jan 2020 11:31:50

पाकिस्तानी हल्क ढूँढ रहा अपने लिए दुल्हनिया, रखी ये अनोखी शर्ते

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने अलग अंदाज या विशेषता के चलते जाने जाते हैं। ऐसे ही हैं पाकिस्तान के 27 वर्षीय अरबाब खिजर हयात जो कि एक वेटलिफ्टर है और पाकिस्तान के 'हल्क' के नाम से जाने जाते हैं। 444 किलोग्राम वजन वाले हयात को खान बाबा के नाम से भी जाना जाता हैं। अपनी बढ़ी हुई साइज़ के चलते इस पाकिस्तानी हल्क को अपनी दुल्हनिया ढूंढने में परेशानी हो रही हैं और इसके लिए इन्होनें कई अनोखी शर्ते भी रखी हैं।

weird news,weird information,pakistani hulk,arbab khizer hayat,conditions for bride

अरबाब खैबर पख्तूनख्वा जिले के मरदान के रहने वाले हैं। वह कहते हैं, 'मेरे पिता चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। वो अपने लिए पोता-पोती चाहते हैं, लेकिन मुझे अब तक सही लड़की नहीं मिली है। पिछले सात सालों से मैं अपने प्यार की तलाश कर रहा हूं। इस दौरान मैंने 200-300 लड़कियों को देखा है, लेकिन वो सभी औसत वजन की थीं।'

दरअसल, वो चाहते हैं कि उनकी होने वाली दुल्हन का वजन कम से कम 100 किलोग्राम हो, ताकि उनकी जोड़ी देखने में अच्छी लगे। अरबाब के परिवार की शर्त ये है कि दुल्हन की लंबाई छह फीट चार इंच होनी चाहिए, क्योंकि अरबाब की लंबाई छह फीच छह इंच है। इसके अलावा लड़की को अच्छा खाना बनाना भी आना चाहिए।

weird news,weird information,pakistani hulk,arbab khizer hayat,conditions for bride

हयात का कहना है कि उनका सपना दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनना है। इसके लिए उन्होंने अपना वजन किशोरावस्था से ही बढ़ाना शुरू कर दिया था और ये सिलसिला अनवरत जारी है। बता दें कि अरबाब की रोजाना डाइट 10 हजार कैलोरी है। वह हर रोज नाश्ते में 36 अंडे खाते हैं। इसके अलावा वह हर रोज चार मुर्गे खा जाते हैं और पांच लीटर दूध पीते हैं। वह बताते हैं कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है और अपने वजन के साथ बिल्कुल फिट हैं और अच्छा महसूस करते हैं।

अरबाब पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक ट्रैक्टर को रस्सी से बांधकर खींचा था। उस समय उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। उनका दावा है कि साल 2012 में उन्होंने जापान में 5000 किलो वजन उठाया है। उनका यह भी दावा है कि उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) से मेडल मिला और उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। हालांकि उनके ये दावे कितने सच हैं, ये साबित नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!