Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 100 ग्राम सोने का मास्क, जानें क्या है कीमत

ओडिशा के बिजनेसमैन आलोक मोहंती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क को बनाने में 100 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया था है और इसकी कीमत 3.5 लाख के करीब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 1:00:42

ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 100 ग्राम सोने का मास्क, जानें क्या है कीमत

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क अहम रोल निभा रहा है हालाकि, अब लोगों ने इसे फैशन से जोड़ दिया है। लोग अब अलग अलग तरह के मास्क लगाए घूमते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोग अब सोने और चांदी के मास्क भी बनवा रहे है। पुणे में गोल्डमैन नाम से मशहूर शंकर कुरहाड़े के बाद अब ओडिशा में भी एक बिजनेसमैन ने सोने का मास्क बनवाया है।

ओडिशा के बिजनेसमैन आलोक मोहंती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क को बनाने में 100 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया था है और इसकी कीमत 3.5 लाख के करीब है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही आलोक की तस्वीर में दिखाई देने वाला मास्क बेहत पतला है और इसे मुंबई के जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बनवाया गया है।
odisha,gold mask,coronavirus,odisha,weird news न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस मामले में जब आलोक मोहंती से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह मुंबई गए थे। वहां पर एक ज्वेलरी शॉप में एक शख्स सोने का मास्क बनवा रहा था, तभी मैंने भी फैसला किया कि मैं भी एक सोने का मास्क बनवाउंगा।

आलोक ने कहा मैंने मुंबई के ही जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बातचीत की और उन्होंने मास्क बनाने की हामी भी भर दी। आलोक ने बताया कि ज्वेलरी शॉप वालों ने 22 दिन के अंदर ही सोने का मास्क बनाकर दे दिया।

मास्क के डिजाइन को लेकर आलोक मोहंती ने बताया कि यह पहनने में बेहद आरामदायक है और इसके पास लगे इलास्टिक के रबर से इसे पहनना काफी आसान हो जाता है। आलोक ने बताया कि सोने को लेकर मेरा प्यार देखते हुए लोग मुझे 'Gold Man' कहते हैं। odisha,gold mask,coronavirus,odisha,weird news बता दे, इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ में शंकर कुरहाड़े नाम के शख्स को सोने का मास्क लगाकर घूमते देखा गया था। शंकर का मास्क 5.5 तोले का है और इसकी कीमत लगभग 3 लाख की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि गोल्ड के शौकीन शंकर अपने शरीर पर तकरीबन 3 किलो सोना पहनते हैं। इनके गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों की दसों उंगलियों में गोल्ड की अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रेम को दर्शाती है।

दुल्हन के लिए बने सोने के मास्क

पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क बनाया है। इस मास्क को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए क्योंकि यह बड़ा सुंदर है। इस मास्क का वजन 124 ग्राम है और इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है। आप सभी को बता दें कि ऐसी खबर है कि इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। वैसे इस मास्क नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है और यह एक नेकलेस चोकर है। बताया गया है 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहन सकते हैं। वैसे इस मास्क की सबसे खास बात यह भी है कि इस्तेमाल करने के बाद इसे आसानी बदला भी जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology