न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड से भी मिले थे इस राजकुमारी को फिल्मों के ऑफर, खूबसूरती की कायल थी पूरी दुनिया

हम बात कर रहे हैं तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी नीलोफर को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 6:36:06

हॉलीवुड से भी मिले थे इस राजकुमारी को फिल्मों के ऑफर, खूबसूरती की कायल थी पूरी दुनिया

भारत देश कई रियासतों से मिलकर बना था जहां राजा-महाराजा का राज था। उस दौरान की रानी और राजकुमारियों की खूबसूरती के चर्चे तो आप सभी ने सुने होंगे। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही राजकुमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी खूबसूरती के चलते हॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर मिले थे और पूरी दुनिया उनकी खूबसूरती की कायल थी। हम बात कर रहे हैं तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी नीलोफर को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। इनका जन्म साल में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के राजसी महल में हुआ था। नीलोफर के जन्म के समय तुर्की का राजपरिवार आखिरी सांसें ले रहा था और उनका साम्राज्य उखड़ने लगा था। महज दो साल की उम्र में नीलोफर ने अपने पिता को खो दिया। सात साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ तुर्की छोड़कर फ्रांस। फ्रांस में उनकी जिंदगी कठिन और साधारण लोगों की तरह हो गई थी।

weird news,weird information,niloufer,princess of hyderabad,films from hollywood

नीलोफर ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन नीलोफर किस्मत की धनी थी और दुनिया के सबसे धनी राज परिवार हैदराबाद निजाम की बहू बनीं। हैदराबाद के आखिरी निजाम ने नीलोफर को अपने दूसरे बेटे आजम जेह के साथ शादी के लिए चुना। साल 1931 में शादी के बाद नीलोफर हैदराबाद आ गईं। कहा जाता है कि नीलोफर ना सिर्फ सुंदर थी, बल्कि उनमें गजब का आकर्षण भी था।

शादी के बाद नीलोफर जब हैदराबाद आईं तो निजाम के परिवार में महिलाओं के लिए पर्दा का रिवाज था। लेकिन वे कभी पर्दे में नहीं रहीं बल्कि निजाम परिवार के महिलाओं के सार्वजनिक जीवन का बंद दरवाजा खोला। नीलोफर हैदराबाद की पार्टियों, समारोहों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं। अक्सर उन्हें किसी समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता था। लेकिन नीलोफर के तौर-तरीकों से निजाम की बेगम दुल्हन पाशा काफी नाराज रहने लगी थी। ऐसा कहा जाता है कि बेगम अपनी बहू को जहर देकर मरवाना भी चाहती थी।

weird news,weird information,niloufer,princess of hyderabad,films from hollywood

नीलोफर राजसी परिवार के होने के साथ फैशन दिवा भी थी। उनकी पहनी हुईं साड़ी की तस्वीरें न्यू यार्क फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलॉजी में लगी हैं। नीलोफर की साड़ियों को बनाने का काम फ्रांस की एक बड़ी फैशन फर्म करती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि उन्होंने साड़ी छोड़ पश्चिमी लिबास पहनना शुरू कर दिया।

1948 में जब हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया, तो नीलोफर उस समय फ्रांस की यात्रा पर थी और पेरिस में ही रुक गईं। नीलोफर जब फ्रांस से वापस हैदराबाद नहीं लौटीं तो उनके शौहर ने दूसरी शादी कर ली। साल 1952 में उन्होंने तलाक ले लिया, जिसमें उन्हें बहुत मोटी रकम मेहर के तौर पर मिली। इस रकम का बड़ा हिस्सा उन्होंने हैदराबाद में महिलाओं और बच्चों के लिए एक अस्पताल बनाने में दे दिया।

नीलोफर अपने समय की सुंदर महिलाओं में से एक थी। कई वर्ल्ड मैगजीन ने तो उन्हें दुनिया की 10 खूबसूरत महिलाओं में चुना था। अपने शौहर को तलाक देने के बाद वो फ्रांस में अपनी मां के साथ रहने लगीं। उस दौरान नीलोफर को हॉलीवुड से कुछ फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन इसे उन्होंने ठुकरा दिया। कुछ समय बाद उन्होंने एक अमेरिकी युवक एडवर्ड पोप से शादी कर ली। साल 1989 में राजकुमारी नीलोफर का निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी