आज की इस बढती तकनिकी के ज़माने में जितनी सहूलियत होती हैं उतनी ही परेशानियां भी बढती है। टेक्नोलॉजी की विफलता के ऐसे कई उदहारण देखने को मिलते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक महिला ने गर्भनिरोधन के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और फिर भी वो मां बन गई। हैरान करने वाली बात तो यह थी कि नवजात बच्चे के हाथ में उसी की 'मौत का सामान' था।
मामला अमेरिका के टेक्सास का है। 'लूसी हेलन' बच्चे नहीं चाहती थीं, इस लिए उसने टेक्नोलॉजी का सहारा लेना सही समझा और गर्भनिरोधक डिवाइस का उपयोग किया। वहीं किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने के ठीक 4 महीने बाद वो प्रेग्नेंट हो गई।
![पैदा होते समय इस नवजात बच्चे के हाथ में था 'मौत का सामान', डॉक्टर भी रह गए दंग weird news,weird incident,contraceptive in new born baby hand]()
उसने एक खूबसूरत से बच्चे को जन्म दिया। क्यूट से बच्चे की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्चे ने डिवाइस को अपने हाथों में पकड़ रखा है। लूसी ने फोटो भी शेयर की है, जिसका कैप्शन है “Mirena Fail!” डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन भी बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा है। इस फोटो को अबतक 70 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
इंटरव्यू के दौरान लूसी कहती हैं कि इस बच्चे को हमने प्लान नहीं किया था, लेकिन इसके जन्म की उन्हें असीम खुशी है। पहले कभी खुद को इतना खुशनसीब महसूस नहीं किया।