Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र से टिकट खरीद गुजरात से पकडनी पड़ती हैं यहां ट्रेन, रोचक मामला

देश में एक स्टेशन ऐसा भी है जहां एक राज्य से टिकट खरीद दूसरे राज्य से ट्रेन पकड़नी पड़ती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 3:13:10

महाराष्ट्र से टिकट खरीद गुजरात से पकडनी पड़ती हैं यहां ट्रेन, रोचक मामला

आप सभी ने ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जिसमें स्टेशन से टिकट खरीद प्लेटफार्म से ट्रेन पकडनी पड़ती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक स्टेशन ऐसा भी है जहां एक राज्य से टिकट खरीद दूसरे राज्य से ट्रेन पकड़नी पड़ती हैं। जी हां, इस अनोखे स्टेशन का नाम हैं नवापुर जहां ट्रेन का इंजन किसी एक सूबे में होता है और गार्ड का डिब्बा किसी दूसरे राज्य में स्थित होता है।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्वयं ट्वीटर पर इसकी जानकारी सांझा की है। रेल मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या आप जानते हैं कि देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जो दो प्रदेशों में स्थित है? सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर एक ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन के बीचो-बीच दो राज्यों की बॉर्डर लगती हैं। इसलिये इस स्टेशन का आधा हिस्सा गुजरात में, तो बाकी आधा महाराष्ट्र में आता है। यह अकेला रेलवे स्टेशन है जोकि गुजरात और महाराष्ट्र दोनों ही प्रदेशों के अंतर्गत आता है। यहां रेलवे स्टेशन के एक छोर पर गुजरात राज्य का बोर्ड लगा है और दूसरी तरफ महाराष्ट्र का बोर्ड लगा है। सबसे अनोखी बात तो यह है कि यहां टिकट काउंटर महाराष्ट्र में पड़ती है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात की सीमा में बैठते हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए गुजरात वाले हिस्से में जाना पड़ता है। स्टेशन पर एक बेंच ऐसी भी है, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में तो आधा हिस्सा गुजरात राज्य के अंतर्गत आता है। जिसके कारण इस स्टेशन की बेंच पर बैठने वालों को यह ध्यान देना होता है कि वह किस सूबे में बैठे हैं। यही नहीं, इस स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होता है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों से आने वाले मुसाफिरों को समझने में आसानी हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology