न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी-तूफान से भी नहीं हिलता ढ़लान पर अटका यह सुनहरा पत्थर, महिलाओं के पास जाने पर मनाही

हम बात कर रहे हैं म्यांमार के बौद्धों का प्रमुख तीर्थ स्थल 'क्यैकटियो पगोडा' की। इस पत्थर को 'गोल्डन रॉक' के नाम से भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 4:30:06

आंधी-तूफान से भी नहीं हिलता ढ़लान पर अटका यह सुनहरा पत्थर, महिलाओं के पास जाने पर मनाही

आप सभी तमिलनाडु के महाबलिपुरम शहर में ढ़लान पर स्थित उस विशाल पत्थर के बारे में तो जानते ही हैं जो अपनाप में रोचक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा ही एक 25 फीट ऊंचा पत्थर म्यांमार में भी स्थित है। इसकी खासियत भी यही हैं कि आंधी-तूफान तक इस पत्थर को नहीं हिला सकें हैं और सदियों से चमत्कारिक रूप से यह एक दूसरे पत्थर के ढाल पर अटका हुआ है। हम बात कर रहे हैं म्यांमार के बौद्धों का प्रमुख तीर्थ स्थल 'क्यैकटियो पगोडा' की। इस पत्थर को 'गोल्डन रॉक' के नाम से भी जाना जाता हैं। दरअसल, लोगों ने इसपर सोने की पत्तियां चिपकाकर इसे सोने जैसा ही बना दिया है। इसी वजह से इसका नाम 'गोल्डन रॉक' पड़ा।

weird news,weird place,mysterious place,golden rock,buddhist kyaiktiyo pagoda

इस पत्थर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं कि आखिर कैसे यह एक चट्टान के किनारे से चिपका हुआ है। माना जाता है कि इस पत्थर के पास जो भी साल में तीन बार जाता है, उसकी गरीबी और सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह भी मान्यता है कि यहां जो भी मन्नत मांगी जाती है, वो पूरी जरूर होती है। माना जाता है कि यह भारी-भरकम पत्थर भगवान बुद्ध के बालों पर टिका हुआ है और इसी वजह से यह अपने स्थान से कभी हिलता नहीं है। वैसे तो इसके बारे में कोई नहीं जानता कि यह पत्थर कब से यहां ऐसे ही टिका हुआ है।

weird news,weird place,mysterious place,golden rock,buddhist kyaiktiyo pagoda

लेकिन माना जाता है कि 'क्यैकटियो पगोडा' का निर्माण 581 ईसा पूर्व में हुआ था। हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि 11वीं सदी में एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध के बालों के सहारे इस पत्थर को ऐसे ढलान पर टिका कर रख दिया था। मान्यता है कि कोई महिला ही इस पत्थर को यहां से हिला सकती है या स्थानांतरित कर सकती है। इस वजह से महिलाओं को इस सुनहरे पत्थर को छूने की अनुमति नहीं है, वो सिर्फ दूर से ही इसे देख सकती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पत्थर के पास कोई महिला न आए, तीर्थ स्थल के अंदर आने वाले गेट पर हर वक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं और नजर बनाए रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग