न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

42 साल से रहस्य बना हुआ यह हादसा, आसमान से कहां गायब हो गया हवाई जहाज सहित पायलट

हम बात कर रहे हैं 21 अक्टूबर, 1978 की जब ऑस्ट्रेलिया के पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक के बारे में जो कि विमान सहित गायब हो गए और कभी मिले ही नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 May 2020 3:36:30

42 साल से रहस्य बना हुआ यह हादसा, आसमान से कहां गायब हो गया हवाई जहाज सहित पायलट

इस रहस्यमयी दुनिया के रहस्यों को जानना आसान काम नहीं हैं। आक भी कई ऐसे अनसुलझे रहस्य हैं जिन्होनें परेशान कर रखा हैं। ऐसा ही एक अनसुलझा रहस्य हैं 42 साल पहले घटी घटना जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया था। इस घटना का संबंध एलियंस से जुड़ा माना जाता है। हम बात कर रहे हैं 21 अक्टूबर, 1978 की जब ऑस्ट्रेलिया के पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक के बारे में जो कि विमान सहित गायब हो गए और कभी मिले ही नहीं। वे सेसना-182 विमान से मेलबॉर्न से किंग आइलैंड (ऑस्ट्रलिया) के लिए उड़ान भरते हैं, लेकिन उनकी उड़ान हमेशा-हमेशा के लिए एक घटना बनकर रह जाती है, क्योंकि वो कभी अपने गंतव्य (किंग आइलैंड) पर पहुंचे ही नहीं।

वैलेंटिक ने शाम 7:06 बजे मेलबॉर्न हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र को रिपोर्ट किया कि एक अज्ञात विमान 4,500 फीट (1,400 मीटर) की ऊंचाई पर उसका पीछा कर रहा है। हालांकि कंट्रोल टॉवर द्वारा उन्हें बताया गया कि उतनी ऊंचाई पर किसी भी विमान के उड़ने की जानकारी उनके पास नहीं है। इस दौरान कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों ने उनसे उस अज्ञात विमान के बारे में पूछा तो वैलेंटिक ने बताया कि ऐसा विमान उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा है। उसके नीचे हरे रंग की चार लाइटें लगी हैं, जो चमक रही हैं।

weird news,weird incident,mysterious incident,australian pilot frederick valentich

वैलेंटिक के मुताबिक, वो रहस्यमय विमान आकार में लंबा, लेकिन बनावट में पतला था, किसी सिगार की तरह। वैलेंटिक का जब दोबारा ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि वो अज्ञात विमान उनके ऊपर उड़ रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद वैलेंटिक का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट जाता है और फिर कभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। किसी दुर्घटना की आशंका के चलते तुरंत हवाई बचाव दल को जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। न तो विमान को मलबा ही मिला और न ही पायलट।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैलेंटिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया होगा और वो जो लाइटों की बात कर रहे थे, वो उनके ही विमान का लाइट होगा, जो वो समुद्र के पानी में देख रहे होंगे। हालांकि इस बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि वैलेंटिक के विमान के ऊपर उड़ रहा अज्ञात विमान एक यूएफओ था और उसी ने विमान सहित वैलेंटिक का अपहरण कर लिया होगा। हालांकि यह बात भी कभी सिद्ध नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से वैलेंटिक अपने विमान सहित गायब हुए और फिर कभी मिले नहीं, यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग