इस जीवन में कभीकभार ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिनपर विश्वास कर पाना कोई आसान काम नहीं हैं। खासतौर से अपनों से मिला धोखा बहुत दुखी करता हैं और हैरानी में डालता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली 34 वर्षीय लॉरेन हॉल के साथ जिन्हें उनकी माँ ने ही धोखा दिया और अपनी बेटी के पति से ही शादी कर डाली। उन्हें इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी कि आगे चलकर उनकी मां ही उन्हें धोखा देगी और उनके पति को उनसे छीन कर ले जाएगी।
![अपनी ही बेटी के पति से की माँ ने शादी, दिया बच्चे को जन्म weird news,weird incident,mother stole daughters husband,baby with daughter in law]()
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन ने बताया कि वह शादी से पहले से ही अपने पार्टनर पॉल व्हाइट के साथ रहती थीं और उससे उनका एक बच्चा भी हो चुका था। इसके बाद अगस्त 2004 में, जब उनकी उम्र 19 साल थी, उन्होंने अपने पार्टनर से शादी कर ली। इस शादी में उनकी मां जूली ने करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के आठ हफ्ते बाद ही पॉल उन्हें छोड़कर चला गया।
लॉरेन को बाद में पता चला कि पॉल उन्हें छोड़कर उनकी मां जूली के साथ रहने लगा है। यह सच्चाई जानकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद साल 2005 में तो और भी हैरान करने वाली घटना हुई। लॉरेन की मां जूली ने एक बच्चे को जन्म दिया और उस बच्चे का पिता पॉल था। इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। उन्हें लगने लगा कि उनकी तो दुनिया ही जैसे खत्म हो गई है, क्योंकि जिन दो लोगों पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, उन्ही लोगों ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा दिया।

हालांकि इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी थी कि लॉरेन की मां जूली शुरुआत में कहती थी कि उनका उनके दामाद के साथ कोई रिश्ता नहीं है। 2006 में जूली और पॉल ने शादी कर ली। अपनी मां और पूर्व पति की शादी में लॉरेन भी शामिल हुई थीं। अब इस शादी को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन लॉरेन को वो दर्द अब भी कचोटता है कि उनकी मां ने ही उन्हें धोखा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेन की मां जूली अभी भी पॉल के साथ रह रही हैं। वह पॉल के साथ रिश्तों पर कहती हैं कि हम शादीशुदा हैं, हमारा कभी अफेयर नहीं रहा है। वहीं लॉरेन को उनका नया पार्टनर मिल गया है और फिलहाल वो अपने चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं, लेकिन वह कहती हैं कि यह उतना आसान नहीं था, उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।