दुनिया की हर जगह पर जाने के कोई ना कोई साधन जरूर हैं और जहां नहीं हैं वहां इंसान खोज कर जाना चाहता हैं। लेकिन दुनिया में कई जगह ऐसी भी हैं जहां आसानी से जाया जा सकता हैं लेकिन जाने की मनाही हैं। ऐसी ही एक जगह के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं जहां 100 साल से कोई नहीं गया हैं और इंसान क्या यहां जानवर को भी जाने की मनाही हैं। हम बात कर रहे हैं। फ्रांस के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित जगह की जहां लोगों के नहीं आने के पीछे एक खतरनाक कहानी है, जो हैरान कर देती है।
![दुनिया की इस खतरनाक जगह पर इंसान ही नहीं जानवरों के जाने पर भी है पाबंदी, 100 साल से नहीं गया कोई weird news,weird incident,most fatal place on earth,zone rouge,red zone of france]()
इस जगह का नाम 'जोन रोग' है। यह इतना खतरनाक है कि यहां जगह-जगह 'डेंजर जोन' के बोर्ड लगाए हुए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि अगर कोई गलती से भी इस जगह के आसपास आ गया तो वह यह बोर्ड पढ़कर आगे बढ़ने की गलती नहीं करेगा। हालांकि इस जगह को फ्रांस के बाकी जगहों से अलग-थलग रखा गया है, ताकि यहां तक कोई आ न सके।
इस जगह को 'रेड जोन' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस इलाके में कुल नौ गांव थे, जहां लोग रहते थे और खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते थे। लेकिन विश्व युद्ध के समय इस जगह पर इतने बम-गोले गिरे कि पूरा का पूरा इलाका ही तहस-नहस हो गया, कई लोग मारे गए और यह जगह रहने लायक नहीं बची।
![दुनिया की इस खतरनाक जगह पर इंसान ही नहीं जानवरों के जाने पर भी है पाबंदी, 100 साल से नहीं गया कोई weird news,weird incident,most fatal place on earth,zone rouge,red zone of france]()
कहा जाता है कि इस पूरे इलाके में भारी मात्रा में केमिकल युक्त युद्ध सामग्री फैली हुई है, जिसकी वजह से यहां की जमीन जहरीली हो गई है। इतना ही नहीं, यहां की पानी में भी जानलेवा तत्व मिले हुए हैं। चूंकि यह इलाका बहुत बड़ा है और पूरे इलाके की जमीन और पानी को केमिकल मुक्त बनाना संभव नहीं था, इसलिए फ्रांस सरकार ने यहां लोगों के आने पर ही पाबंदी लगा दी।
साल 2004 में यहां की मिट्टी और पानी की जांच की गई थी, जिसमें भारी मात्रा में आर्सेनिक पाया गया था। आर्सेनिक एक ऐसा जहरीला पदार्थ है, जिसकी थोड़ी सी भी मात्रा अगर गलती से इंसान के मुंह में चला जाए तो कुछ ही घंटों में उसकी मौत भी हो सकती है।