न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' कातिल जिसने कबूला 93 महिलाओं की हत्या का जुर्म

एक अपराधी हैं सैमुअल लिटिल जो कि अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' कातिल माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 4:15:50

अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' कातिल जिसने कबूला 93 महिलाओं की हत्या का जुर्म

हर अपराधी को कभी ना कभी अपने अपराध की सजा मिलती ही है लेकिन कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जो अपने अपराधों के चलते अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसा ही एक अपराधी हैं सैमुअल लिटिल जो कि अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' कातिल माना जाता हैं। हाल ही में सैमुअल लिटिल की 80 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मौत हो गई। वो तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा भुगत रहे थे। अपनी मौत से पहले तक उन्होंने 1970 से 2005 के बीच 93 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली थी।

अधिकारियों के मुताबिक, सैमुअल लिटिल कमजोर लोगों को निशाना बनाता था, जिनमें से कई सेक्स वर्कर या ड्रग यूजर थे। सैमुअल लिटिल एक प्रतिस्पर्धी मुक्केबाज रह चुके थे। वो पीड़ितों को पहले घूंसे मार-मारकर बेजान कर देता था और फिर उनका गला दबा देता था।

पीड़ित के शरीर पर कोई चाकू या गोली जैसा घाव नहीं होता था तो ये पता लगाना मुश्किल होता था कि उनकी हत्या हुई है। कई मामलों में तो समझ लिया गया कि पीड़ित की मौत नशे के ओवरडोज या दुर्घटना के कारण हुई होगी।

उन मामलों की कभी जांच भी नहीं की गई। एजेंसी के मुताबिक, कुछ पीड़ितों का शव कभी नहीं मिला। पिछले साल एफबीआई ने कहा कि उसके विश्लेषकों का मानना है कि सैम्युअल के सभी कबूलनामे "विश्वसनीय" यानी सही हैं। एफबीआई ने पीड़ितों की तस्वीरें भी जारी की थी ताकि उनकी पहचान करने में मदद मिले। इन तस्वीरों को सैमुअल ने जेल में ही बनाया था।

लिटिल को 2012 में केंटकी से ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर कैलिफोर्निया लाया गया। यहां अधिकारियों ने उसका डीएनए टेस्ट किया।

सैमुअल लिटिल का पहले से ही एक व्यापक आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें अमेरिका में हथियारबंद डकैती से लेकर बलात्कार तक जैसे अपराध शामिल हैं। उसके डीएनए के मिलान से लॉस एंजिल्स काउंटी में 1987 से 1989 के बीच हुई तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई। सैमुअल ने इन हत्याओं से इनकार किया, लेकिन आखिर में उन्हें दोषी ठहराया गया और तीन अलग-अगल उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस सजा के साथ पैरोल मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रह गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी