न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में दिखाई दिया रहस्यमयी मोनोलिथ, अहमदाबाद के पार्क में आया नजर

दुनिया के 30 अलग-अलग शहरों में दिखाई देने वाला मोनोलिथ अब भारत में भी पहुंच गया है। इसको अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित सिम्फनी पार्क में देखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 8:02:39

भारत में दिखाई दिया रहस्यमयी मोनोलिथ, अहमदाबाद के पार्क में आया नजर

दुनिया के 30 अलग-अलग शहरों में दिखाई देने वाला मोनोलिथ अब भारत में भी पहुंच गया है। इसको अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित सिम्फनी पार्क में देखा गया है। इसे मिस्ट्री मोनोलिथ भी कहा जाता है। मोनोलिथ कोई नया शब्द नहीं हैं। लेकिन फिर भी पिछले एक महीने से वह सुर्खियों में है। आमतौर पर मोनोलिथ का जिक्र हो तो एक ऐसे पत्थर की तस्वीर सामने आती है जो जमीन पर ऐसे खड़ा हो जैसे कोई आदमी खड़ा होता है लेकिन पिछले कुछ समय से एक अजीब से रहस्मयी चमकीले मोनोलिथ दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका, रोमानिया, ब्रिटेन, बेल्जियम, कई देशों में इस तरह की आकृति मिलने से लोगों को हैरत में डाल रखा है।

monolith,monolith in ahmedabad park,what is monolith,about monolith,weird news

पार्क में दिखे मोनोलिथ के बारे में यहां काम करने वाले माली को इसके बारे में कुछ नहीं पता। माली आसाराम का कहना है कि जब वो यहां से शाम को अपने घर गए तब पार्क में यह स्ट्रक्चर नहीं था। सुबह वापस ड्यूटी पर आए तो ये स्टील का स्ट्रचर यहां पर दिखा। फिर उन्होंने गार्डन मैनेजर को इसकी जानकारी दी। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह मोनोलिथ कहां से आया।

monolith,monolith in ahmedabad park,what is monolith,about monolith,weird news

त्रिकोण स्टील के स्ट्रक्चर के ऊपर कुछ नंबर भी लिखे गए हैं। पार्क में आने वाले लोग इसे काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। इस स्टील के मोनोलिथ के एकदम ऊपर एक सिम्बल भी बना हुआ है। मोनोलिथ को लेकर कई लोग इसे मिस्ट्री स्टोन के नाम से भी जानते हैं।

monolith,monolith in ahmedabad park,what is monolith,about monolith,weird news

दिलचस्प बात ये है कि जिस पार्क में ये दिखा है उसे अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और सिम्फनी कंपनी ने मिलकर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में बनाया था। लेकिन यह मोनोलिथ कहां से आया इसकी जानकारी न तो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को है, न ही सिम्फनी कंपनी के लोगों को इसके बारे में कुछ पता है।

आपको बता दे, सबसे पहले इस तरह की आकृति अमेरिका के उटाह और कैलिफोर्निया इलाके में देखी गई। इसके बाद यह रोमानिया और फिर आइल्स ऑफ व्हाइट में यह इसे देखा गया। पिछले महीने के मध्य से अब तक कई जगहों पर ये लंबे चमकीले स्तंभ दुनिया भर में देखे जा चुके हैं जिनकी कोई व्याख्या सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस चमकीले धातु की वस्तुओं पर कई तरह के मीम्स और साजिशों की कहानियां वायरल हो रही हैं। सबसे पहला मोनोलिथ पिछले महीने की 18 तारीख को अमेरिका के उटाह रेगिस्तान में एक हेलिकॉप्टर से देखा गया था।

monolith,monolith in ahmedabad park,what is monolith,about monolith,weird news

अब तक ये विश्व के करीब 30 देशों में दिख चुका है। सबसे पहले ये अमेरिका के उटाह में दिखाई दिया था। इसके बाद रोमानिया, फ्रांस, पोलैंड, यूके और कोलंबिया में दिखाई दिया था। भारत में ये पहली बार दिखा है। इसे लेकर दुनिया भर में अलग-अलग थ्योरीज हैं। कुछ लोग इसे एलियन का काम भी बताते हैं।

monolith,monolith in ahmedabad park,what is monolith,about monolith,weird news

9 दिन बाद हुआ गायब

अमेरिका ( USA) में मिले इस मोनोलिथ (Monoltih) का वैज्ञानिक और विशेषज्ञ विश्लेषण कर ही रहे थे कि यह 9 दिन बाद गायब भी हो गया। इसका गायब होना उतना ही रहस्मयी था जितना कि उसका मिलना। उसी समय रोमानिया (Romania) के पहाड़ों में एक चमकीला धातु को मोनोलिथ देखा गया। इसी प्रकार पेट्रोदावा देकियन किले के पास देखा गया यह मोनोलिथ भी गायब हो गया। इसके बाद एक नया मोनोलिथ दक्षिण कैलिफोर्निया के पहाड़ी इलाके में दिखाई दिया और गायब हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी