न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बना मोल्योब्का ट्राएंगल, घटती हैं विचित्र घटनाएं

ऐसी ही एक अनोखी जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसका नाम हैं एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) या मोल्योब्का ट्राएंगल।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 3:58:59

वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बना मोल्योब्का ट्राएंगल, घटती हैं विचित्र घटनाएं

इस दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जो अपने अस्तित्व को लेकर सवाल खड़े करती हैं। आप सभी ने 'बरमूडा ट्राएंगल' का नाम तो सुना ही होगा जहां रहस्यमय तरीके से जहाज गायब होने की खबरें आती हैं। ऐसी ही एक अनोखी जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसका नाम हैं एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) या मोल्योब्का ट्राएंगल। यह यहां घटने वाली रहस्यमयी और विचित्र घटनाओं के लिए जाना जाता हैं। एम-ट्राएंगल रूस के पर्म शहर में है। राजधानी मॉस्को से लगभग 600 मील पूरब की ओर उराल पर्वतों के पास 'मोल्योब्का' नाम का एक गांव है। एक समय था जब यह इलाका वहां के स्थानीय मानसी लोगों के लिए पवित्र माना जाता था। अब यह जगह रहस्यमय हो गई है।

वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बना मोल्योब्का ट्राएंगल, घटती हैं विचित्र घटनाएं

इस रहस्यमय जगह को पर्म क्षेत्र का एम-त्रिकोण (ट्राएंगल) या 'पर्म विषम जोन' भी कहा जाता है, जो 70 वर्ग मील में फैली हुई है। 1980 में यह इलाका तब चर्चा में आया था, जब यहां रहस्यमय आवाजें सुनाई देने लगीं। ये आवाजें अचानक ही सुनाई देने लगती हैं। कहते हैं कि शोधकर्ताओं ने यहां ट्रैफिक का शोर यानी आती-जाती गाड़ियों की आवाजें रिकॉर्ड की हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई तेज रफ्तार गाड़ी बगल से गुजरी हो, जबकि हैरानी की बात तो ये है कि यहां से सबसे नजदीकी सड़क करीब 40 किलोमीटर दूर है। यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है कि गाड़ियों की आवाजें आखिर कहां से आईं।

जैसे इंसान के दैनिक जीवन में सामान्य घटनाएं होती है, ठीक वैसे ही एम-ट्राएंगल में 'असामान्य' घटनाएं घटती हैं। जैसे बादलों के बीच से धरती पर प्रकाश की एक किरण-पुंज आती हुई प्रतीत होती है, घने जंगलों में अचानक ही विचित्र सी पारदर्शक चीजें दिखने लगती हैं और आसमान में अजीब से चिह्न या अक्षर दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा यहां कई बार उड़नतश्तरियों के भी देखे जाने का दावा किया गया है।

वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बना मोल्योब्का ट्राएंगल, घटती हैं विचित्र घटनाएं

इस रहस्यमय जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर कोई मंदबुद्धि इंसान यहां कुछ दिन गुजार ले तो वह भी तेज-तर्रार और चालाक बन जाता है। इस विचित्र सी जगह पर आने पर ऐसा अहसास होता है जैसे यहां जरूर कोई चमत्कारी शक्ति है। यहां पृथ्वी से दूर किसी अनजानी या दूसरी दुनिया में आने जैसा प्रतीत होता है। कहते हैं कि 'पर्म जोन' में आने वाला गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति भी अपने आप ठीक हो जाता है।

एम-ट्राएंगल के बारे में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यहां कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां फोन काम ही नहीं करते। हालांकि यहीं पर एक रहस्यमय 'मिट्टी का टीला' भी है, जिसपर चढ़ गए तो आप दुनिया के किसी भी कोने में फोन कॉल लगा सकते हैं, लेकिन जैसे ही टीले से नीचे उतरेंगे, कॉल अपने आप कट जाती है। इस रहस्यमय टीले को 'कॉल बॉक्स' कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री